डब्बन बब्बन सहित आधा दर्जन गैंगस्टर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) मऊदरवाजा थाना पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमें में गिरफ्तार डब्बन बब्बन सहित आधा दर्जन आरोपियों का चालान कर दिया है। मऊ दरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह एवं नितिन कुमार यादव की टीम ने बीते दिन
अनुराग कुमार उर्फ अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पुत्र स्व० महेश चन्द्र दुबे निवासी ग्राम सहसापुर हाल पता 1/36 मोहल्ला कसरट्टा एवं उसके भाई ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार दुबे उर्फ बब्बन, महेन्द्र कटियार पुत्र स्व० रमेशचन्द्र कटियार निवासी मोहल्ला बढ़पुर, विनीत दुबे उर्फ बीनू पुत्र राधाकृष्ण निवासी सहसापुर,धर्मेन्द्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू पुत्र रामबालक उर्फ बालक राम निवासी अलावलपुर थाना मोहम्मदाबाद एवं आदेश सिंह पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ग्राम सहारा थाना बिछवां जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया था।

जिनके विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आज गिरफ्तार आधा दर्जन गैंगस्टरों का चालान कर दिया। गैंगस्टरों की गिरफ्तारी में कादरी गेट थाना अध्यक्ष कपिल चौधरी कोतवाली कायमगंज के उप निरीक्षक बलवीर सिंह डांगी एसओजी एवं सर्विलेंस टीम का सहयोग रहा। मालूम हो कि गिरोह के सरगना अनुपम दुबे हत्याकांड के मामले में कासगंज की जेल में है।

error: Content is protected !!