स्वर्ग धाम पर बनवाया जाएगा बड़ा हाल: सहयोग की अपील

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) 8 मार्च। आज स्वर्गधाम सेवा दल की बैठक स्वर्ग धाम स्थित पार्क में हुई बैठक में बैठने के लिए बड़ा हाल बनवाए जाने का निर्णय लिया गया। स्वर्गधाम से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता आचार्य अमरीश महाराज ने की। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि सभी के सहयोग से स्वर्ग धाम पर हो रही है अराजकता अवैध वसूली और गंदगी आदि पर 100 फीसदी रोक लगा दी गई है और लगातार स्वर्गधाम सेवादल की टीम के द्वारा घाट को सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अब इसी के परिपेक्ष में भीषण गर्मी और बरसात के समय लोगों के बैठने की बहुत बड़ी समस्या होती है।

इसके लिए आवश्यक है कि एक बड़ा हाल का निर्माण हो जिसमें कम से कम 1000 लोग बैठ सके। इस हाल को बनवाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी, जन सहयोग से इसको बनाया जाएगा। पूर्व में जिला प्रशासन के द्वारा इसको बनवाने के लिए कहा गया था पर अब जिला प्रशासन नहीं बनवा रहा है। यहां पर स्थानीय विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के भी द्वारा काफी कार्य जाने की घोषणा की गई थी, पर अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। स्वर्ग धाम किसी एक व्यक्ति का नहीं है सभी का है पर हमारे यहां के जितने भी जनप्रतिनिधि हैं वह सब घाट को लेकर इतने उदासीन और लापरवाह है। कभी कोई काम नहीं कराया यदि जनप्रतिनिधि चाह ले तो पूरे स्वर्गधाम की सूरत बदल सकती है।

जिले के सांसद विधायक और नगर पालिका के अध्यक्ष मजाल क्या एक पैसे का भी काम स्वर्गधाम पर करवाते हो। अब जनता को खुद कार्य कराने पड़ेगा तभी जाकर स्वर्गधाम अच्छा होगा। वरिष्ठ सदस्य सत्यपाल सिंह प्रगलम ने स्वर्गधाम पर रंगाई पुताई का प्रस्ताव रखा जिसको सर्व समिति से पास किया गया बहुत जल्द रंगाई पुताई कराकर दीवारों पर गीता और अन्य उपदेश लिखे जाएंगे। अनिल द्विवेदी के द्वारा घाट पर गर्मियों को ध्यान में रखते हुए ठंडे पर जल की व्यवस्था कराई जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसको सर्वसम्मति से पास करते हुए जन सहयोग के माध्यम से वाटर कूलर लगाए जाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा दाह संस्कार प्रमाण पत्र जारी करने के लिए गवाहों से घोषणा पत्र लेना आवश्यक है।

इन सबको डिजिटल रूप से सेव करने गवाहों के फोटो खींचना आदि की सारी व्यवस्था घाट पर ही की जाए, जिससे कोई भी गलत व्यक्ति प्रमाण पत्र न बनवा सके। बैठक में घाट की साफ सफाई और उत्तर की तरफ लगातार आ रही शिकायत और आज संज्ञान लेकर स्वर्गधाम सेवादल की टीम गई। वहां उपस्थित कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिए गए की ढाई सौ रुपए से अधिक किसी भी अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्ति से नहीं लिए जाएंगे। यदि अब दोबारा शिकायत आई तो घाट पर काम करने वालों को वहां से भगा दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की अराजकता और अवैध वसूली को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। शीघ्र ही स्वर्गधाम सेवादल के कार्यकर्ता घाट की व्यवस्था को अपने हाथों में लेकर अराजकता को खत्म करेंगे। आज की बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश राजपूत, स्वामी उमेश आनंद भारती, श्यामेंद्र दुबे, नीरज अनिल द्विवेदी विष्णु मिश्रा पंकज राठौर कुलदीप कुमार अजय कुमार रवि सक्सेना रामदास गुप्ता सौरभ पांडे बाबू भाई राजीव वर्मा ओम निवास पाठक आलोक मिश्रा नीलू पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!