दाह संस्कार रोकने पर पुलिस ने लिखी डाक्टर दंपति के खिलाफ रिपोर्ट: पीड़ित ग्रामीण ने लगाई फांसी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 12 मार्च। मऊदरवाजा थाने के ग्राम शमशेर नगर निवासी पीड़ित महिमा चंद राजपूत ने बीती रात घर में फांसी लगा ली। पीड़ित पत्नी अर्चना ने पति का दाह संस्कार रोककर जमीन हड़पने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। तब हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। नशेड़ी एवं जुआरी प्रवृत्ति के 30 वर्षीय महिमा चंद्र राजपूत ने बीती रात छत के कुंड में अंगोंछे से फांसी लगाकर जान दे दी। उप निरीक्षक विनीत त्रिपाठी ने शव पोस्टमार्टम करवाया। शव को ट्रैक्टर में रखकर पांचाल घाट श्मशान घाट ले जाते समय पांचाल घाट पुलिस चौकी के निकट खड़ा करवाया गया। महिमा चंद्र की पत्नी श्रीमती अर्चना देवी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई। उन्होंने पुलिस को 18.37 बजे रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। थाना कादरी गेट पुलिस ने ग्रामीणों को को शव दाह संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाने की सलाह दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अर्चना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। दर्ज कराई रिपोर्ट में अर्चना ने कहा है कि पति महिमा चन्द्र के नाम दर्ज खेत को सरिता वर्मा पत्नी डा0 सुभाष चन्द्र बाथम निवासी गढ़ी असरफ अली, राज वर्मा उर्फ छविराम पुत्र श्यामलाल निवासी आकलगंज व श्री प्रकाश शुक्ला द्वारा प्रार्थिनी के पति को बहला फुसलाकर इकरारनामा अपने नाम करा लिया था। जब सरिता वर्मा उपरोक्त के पति सुभाषचन्द्र अपने साथी राज वर्मा उर्फ छविराम, नीतू पुत्र राजाराम निवासी ग्राम शमशेर नगर मेरे खेत पर कब्जा करने आये। मैनै उक्त सभी का पैसा वापस कर दिया फिर भी उपरोक्त लोगों ने मेरा खेत वापस नही किया। तब मेरे पति ने उक्त खेत के सम्बन्ध में सरिता वर्मा पर मुकदमा किया गया जो न्यायालय में विचाराधीन है। आज से लगभग 4-5 दिन पहले मैं अपने पति के साथ बाजार से घर जा रही थी।

तभी बाईपास मजार के पास उक्त सभी ने मेरे पति को रोका और कहा अगर मुकदमा वापस नही लिया तो तुझे जान से मार देगें। जिससे पति अन्दर ही अन्दर परेशान रहने लगे। उपरोक्त लोगो द्वारा दी गयी धमकी से आहत होकर पति ने बीती रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद ही शव को दाह संस्कार के लिए मोक्ष धाम ले जाया गया। अर्चना ने पति के द्वारा फांसी लगा लिए जाने की जानकारी आज सुबह थाना पुलिस को करीब 9 बजे दी थी। जिसमें उसने कहा था की पति ने रात करीब 12.30 बजे छत के कुंडे से फांसी लगा ली है।

उस दौरान अर्चना ने पुलिस को अवगत नहीं कराया था कि पति ने किस कारण आत्महत्या की है। बताया जाता है की महिमा चंद की पांच पुत्री व एक-दो साल का बेटा है उनके पास करीब 15 बीघा खेती थी गलत प्रवृत्ति के कारण उनकी सारी जमीन कर्जे में चली गई। मुकदमे की जांच उप निरीक्षक विनीत कुमार त्रिपाठी को सौंप गई है।

error: Content is protected !!