पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों की मदद करेगा: फर्रुखाबाद विकास मंच

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 12 मार्च। जिले में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के ठहरने व जलपान की व्यवस्था फर्रुखाबाद मंच करेगा। जनपद फर्रुखाबाद में पुलिस भर्ती की परीक्षा 14 मार्च एवं 15 मार्च को रही है जिनके लिए जनपद में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरे प्रदेश से कई हजार बेरोजगार परीक्षा देने जनपद में आएंगे। जनपद में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए समाजसेवी फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भईयन मिश्रा के द्वारा पूर्व में हुई परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को निशुल्क ठहरने, चाय नाश्ता खाना आदि की व्यवस्थाएं की जाती रही। अब पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भी उनके द्वारा निशुल्क व्यवस्था की जा रही है। यह जानकारी देते हुए भईयन मिश्रा ने बताया कि बाहर से आने वाले अध्यक्ष को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

परीक्षार्थी आराम से रुके जिस स्थान पर रुके हैं वही पर उनको निःशुल्क भोजन चाय नाश्ता आदि उपलब्ध कराया जाएगा। हजारों की संख्या में परीक्षार्थी बहुत गरीब परिवारों से आते हैं उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि वह किराए पर कमरा लेकर परीक्षा दे पाये। ऐसी स्थिति में यह लोग रेलवे प्लेटफार्म, बस स्टेशन एवं शहर की सड़कों, दुकानों की पटियों पर रात्रि गुजारते हैं और सुबह परीक्षा देते हैं। वह सही ढंग से सो नहीं पाते हैं और न ही तैयार होकर परीक्षा दे पाते हैं। इन सब का दुःख दर्द देखकर ही पिछली कई परीक्षाओं से मेरी टीम के द्वारा ऐसे लोगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क व्यवस्था की गई।

उम्मीद है कि इस बार 500 से ऊपर परीक्षार्थी रुकेंगे इन परीक्षार्थियों को रुकने की व्यवस्था विशंभर दयाल धर्मशाला नुनहाई हिंदी भवन, सिंधी धर्मशाला, ब्राह्मण धर्मशाला में की गई है। इन जगहों पर रुकने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी जो छात्राएं परीक्षा देने के लिए आ रहे हैं उनके रहने की व्यवस्था बिल्कुल अलग की गई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीशू दुबे, अंगद पांडे उर्फ कोमल, मोहित खन्ना ओमनिवास पाठक आलोक मिश्रा लकी गुप्ता नीरज गुप्ता राजा मिश्रा लवि सक्सेना नीरज दुबे दिलीप कुमार राम जी मिश्रा शाहिद आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

error: Content is protected !!