ई- रिक्शा चुराने वाले तमंचा सहित गिरफ्तार: लड़कियां गायब

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 मार्च। मऊ दरवाजा थाना पुलिस ने ई- रिक्शा चुराने वालों को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार यादव की टीम ने अर्राह अवाजपुर रोड स्थित ईद गाह के पास मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी अमन पुत्र सर्वेश श्रीवास्तव एवं बीबीगंज नौसारा निवासी पिंटू उर्फ चिंटू राजपूत पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार को 315 बोर तमंचा सहित गिरफ्तार किया।

जिनकी निशानदेही पर चोरी किए गए ई-रिक्शा को बरामद कर लिया। मालूम हो कि मोहल्ला दीवान मुबारक दक्षिण निवासी मोहित गुप्ता पुत्र रामेश्वर प्रसाद के मकान के बाहर से 8 मार्च की रात में उनका ई- रिक्शा चुराया गया था।

युवती गायब

थाना मऊदरवाजा के ग्राम मानिकपुर निवासी देवेंद्र की 19 वर्षीय पुत्री कुमारी अंशिका 24 फरवरी को शाम के समय बिना बताए घर से कहीं चली गई। तलाश किए जाने पर उसका कोई पता नहीं चला। पिता ने आज पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

दो युवतियों को भगाया

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र से युवती को भगाए जाने के मामले में ग्राम रानीपुर गौर निवासी अर्जुन सिंह पुत्र भूरे सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना जहानगंज क्षेत्र से लडकी को भागने के मामले में थाना कमालगंज के ग्राम गौसपुर निवासी सफीर खां पुत्र हमीद के विरुद्ध रिपोर्ट लिखी गई है।

error: Content is protected !!