भाईचारे से ईद व नवरात्रि मनाने का वादा: शांति कमेटी की बैठक

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 मार्च। मऊ दरवाजा थाने में शांति कमेटी की आज हुई बैठक में हिंदू व मुसलमान भाइयों ने वादा किया कि वह मिलजुल कर शांतिपूर्वक ढंग से ईद हुआ नवरात्रि मनाएंगे। थानाध्यक्ष अजब सिंह के अचानक जिला मुख्यालय की बैठक में चले जाने के कारण वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में शांत कमेटी की बैठक हुई। भीकमपुर के भोले खां कहा कि हम हिंदू भाइयों के साथ दशकों से शांतिपूर्वक ढंग से ईद नवरात्रि आदि त्यौहार मनाते चले आ रहे हैं। किसी भी त्यौहार पर किसी को भी एक दूसरे से कोई परेशानी नहीं होती है। उन्होंने बताया की 20 अथवा 21 मार्च को ईद हो सकती है।

नई ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी सफीर अहमद ने भोले खां की बातों का समर्थन करते हुए कहा की ईद के त्यौहार के दौरान आवारा जानवरों के विचरण पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने बताया की नई ईदगाह पर ही नमाज पढ़ने वालों की ज्यादा भीड़ रहती है। काफी जगह होने के कारण नमाज ईद के अंदर ही पडी़ जाती है। उन्होंने नगर पालिका के किसी कर्मचारी के न आने पर अफसोस जाहिर किया। एसएस आई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह त्योहार के दौरान बेहतर ढंग से सफाई, आवारा जानवरों पर रोक लगाने एवं पेयजल की आपूर्ति के संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत करा देंगे। त्योहार पर पुलिस अराजक तत्वों पर नजर रखेगी।

उन्होंने भ्रामक सूचना फैलाने वालों की जानकारी पुलिस को देने की सलाह दी। बैठक में गुड्डू, भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत, फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला मंत्री मनोज दीक्षित, संजू वर्मा, मोहम्मद इसरार, संजीव वर्मा, अशोक यादव, हाथीपुर के पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि अतीक खां, पूर्व प्रधान दिलशाद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!