हादसे में बालिका की मौत: मां व बहनें घायल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 मार्च। बरेली हाईवे पर भीषण दुर्घटना में बालिका इनाया की मौत हो गई। जबकि बालिका की मां व उसकी दो बहने गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना शमसाबाद के ग्राम रोशनाबाद निवासी निहाल खान दिल्ली में टैक्सी चालक है वह ईद के मौके पर अपने घर आये थे। वह अपनी पत्नी शबनम और 5 वर्षीय पुत्री ईनाया व 4 वर्षीय बेटी अनाविया व 2 वर्षीय अयात के साथ कार से कमालगंज स्थित ससुराल जा रहे थे।

जब उनकी कर बरेली हाईवे के ग्राम भाऊपुर खुर्द के पास हाईवे पर कट के निकट गुजर रही थी इस समय कार सामने जा रहा है ट्रैक्टर पर लदे बिजली के पोलों में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर लदे लोहे के खंभे कार के अंदर घुस कर पीछे निकल गए। जिससे पीछे बैठे सवार सभी घायल हो गए।

घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने 5 वर्षीय इनाया को मृत घोषित कर दिया। शबनम और उनकी पुत्री अनाविया की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। इस हादसे के बाद परिवार व गांव में कोहराम मच गया।

error: Content is protected !!