फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 मार्च। बरेली हाईवे पर हुई दुर्घटना में बालिका इनाया की मौके पर ही मौत हो गई। इनाया थाना शमशाबाद के ग्राम रोशनाबाद निवासी निहाल की 5 वर्षीय पुत्री थी। हादसे में निहाल की 27 वर्षीय पत्नी शबनम 5 वर्षीय बेटी अनविया एवं दो वर्षीय पुत्री अयात घायल हो गई। चाचा साहिल गंभीर घायल इनाया को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन कार से बरेली हाईवे से गुजर रहे थे जब कर नाला बघार एवं सेंट्रल जेल के बीच से गुजर रही थी उसी समय अनियंत्रित कार ट्रैक्टर पर लगे लोहे के पोलों में जा घुसी। सूचना मिलते ही सीहोर सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय व कादरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को घायलों को कार से निकलवाकर लोहिया अस्पताल भिजवाया। कार के आगे से घुसे लोहे के पाइप पीछे तक निकल गए।



