लाखों के जेवर चोरी होने से महिला टेंशन में: तमंचों सहित 3 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 मार्च। लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी हो जाने से टेंशन में आई महिला बीमार पड़ गई। जीआरपी पुलिस ने अपराध संख्या जीरो पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच थाना मऊदरवाजा भेजी है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम कुइयांबूट निवासी देवेंद्र कुमार शुक्ला की पत्नी श्रीमती अश्लील शुक्ला ने थाना जीआरपी कासगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रार्थनी अश्नील शुक्ला पत्नी देवेन्द्र शुक्ला निवासी कुइयांबूट वाईपास थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की निवासिनी हूं। 6 फरवरी को मैं अपने रिश्तेदार सुधीर पाठक के घर से टिमरुआ शिरोमन से अपने घर कुइयांबूट के लिये रेलवे स्टेशन दरियावगंज से ट्रेन संख्या- 55346 से अपने गांव की ऊषा उर्फ सत्तो के साथ यात्रा करके अपने घर कुइयांबूट पहुंची। इस मुकदमे की जांच मेडिकल चौकी इंचार्ज रामकेश सिंह को सौंप गई है।

मेरे हैण्डबैग में मेरे आभूषण एक हार, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन थी। घर पहुंचकर मैने अपना हैंड बैग ऊपर से देखा तो वह सुरक्षित था। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे मैने अपने गहने सेफ में रखने के लिये हैंड बैग चैक किया। तो मेरे उक्त आभूषण गायब थे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे उक्त आभूषण चोरी कर लिये गये हैं। घटना के उपरान्त गहने चोरी हो जाने के कारण मैं बीमार हो गई थी।

तमंचों सहित तीन युवक गिरफ्तार

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने ग्राम अवाजपुर निवासी मिथुन पुत्र सरनाम एवं ग्राम निब्बी नगला निवासी अर्जुन पुत्र पुनीत को एक-एक तमंचा व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। जबकि थाना कमालगंज पुलिस ने ग्राम मकूनगला निवासी कुंवरपाल पुत्र राधेश्याम को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध तमंचे से गोली मारने का मुकदमा दर्ज है।

error: Content is protected !!