गौपालकों के लिए खुशखबरी: नन्द बाबा दुग्ध मिशन की सौगात

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 जून। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापित करने हेतु अधिकतम 80 हजार रुपयों का अनुदान प्राप्त करने का अवसर दिया जा रहा है।

योजना के मुख्य बिन्दु-

यह योजना प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में लागू है।

बाह्य प्रदेश से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गाय (गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा प्रजाति) के क्रय पर अनुदान।

महिला दुग्ध उत्पादकों गौपालकों को निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत का चयन।

क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यांत की होगी।

02 गाय की इकाई की स्थापना लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम 80 हजार रुपयों तक अनुदान अनुमन्य।

इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल https://nandbabadugdhmission.up.gov.in पर ऑनलाईन आमंत्रित किया जायेगा।

योजना के सम्बन्ध में
विवरण उक्त पोर्टल पर उपलब्ध है।

योजना की अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कार्यालय कमरा नंबर 24 उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

आवेदन प्रारम्भ की तिथि 11 जून व आवेदन की अन्तिम तिथि 10 जुलाई

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी धीरज कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि गौपालन से आय बढ़ेगी एवं आपके परिवार का भविष्य सुनहरा होगा।

error: Content is protected !!