फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 जून। फोन पर बात न करने की रंजिश में युवक ने घर जाकर युवती को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस हमलावर को तलाश कर रही है। यह सनसनी खेज घटना बीती रात थाना मऊदरवाजा भवन के निकट मोहल्ला बहादुरगंज में हुई। थाना मऊदरवाजा के निकट मोहल्ला अस्तबल तराई में रहने वाले विशंभर कश्यप के बेटे विशाल का किराए पर रहने वाले विवेक मौर्य के घर काफी समय से आना-जाना था। इसी दौरान विशाल के विवेक की पुत्री से फोन पर बातचीत होने लगी। किसी बात को लेकर युक्ति ने विशाल से बात करना बंद कर दिया। इसी रंजिश में विशाल ने बीती रात घर जाकर युवती पर जानलेवा गोली चलाई।
गंभीर घायल युवती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में विवेक मौर्या के पुत्र अरुण ने विशाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज कराई रिपोर्ट में अरून मौर्या मैं कहा है मेरी 18 वर्षीय बहन सलोनी से विशाल कश्यप करीब पिछले एक वर्ष से बातचीत करता था। पिछले कुछ दिनो से मेरी बहन सलोनी ने विशाल से बात करना बन्द कर दिया था। किन्तु विशाल मेरी बहन पर बात करने के लिये दबाव बना रहा था, मेरी बहन उससे बात नही कर रही थी। इसी बात को लेकर विशाल कश्यप बीती करीब 9.45 बजे रात मेरे घर में तमंचा लेकर आया। मेरी मां श्रीमती प्रीति व बहन सलोनी घर की छत पर बैठी थी। तभी विशाल ने गाली देते हुये मेरी बहन सलोनी से कहा तू अगर मुझसे बात नही करेगी तो मैं तुझे अब जिन्दा नही छोडूंगा।
यह कहते हुए विशाल ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से मेरी बहन सलोनी के गोली मार दी। गोली मेरी बहन सलोनी के दाहिने पैर में लगी, गोली मारकर विशाल तमंचा लेकर मौके से भाग गया।
विवेक मौर्य दीपक शाक्य के मकान में किराए पर रहते हैं बताया गया कि सटोरिए का बेटा विशाल सिलाई का काम करता है। मुकदमे की जांच बजरिया चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र ने मीडिया को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है।
