बाइकों की जबरदस्त भिंडत में 2 मरे: 2 घायल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 26 जुलाई। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में 2 व्यक्तियों की मौत हो जाने से मातम छा गया। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम कटइया निवासी भगवानदास जाटव का 30 वर्षीय पुत्र पंकज एवं रतिराम का 40 वर्षीय पुत्र अवधेश बाथम मोहम्मदाबाद से भाई के द्वारा अपने घर कटइया जा रहे थे। बाइक को पंकज चला रहा था। थाना नवाबगंज के ग्राम नया नगला निवासी अधेड हरभान सिंह यादव अपने भतीजे अमन 18 वर्षीय पुत्र हरनाथ सिंह बाइक से मोहम्मदाबाद की तरफ जा रहे थे। अमन बाइक चला रहा था।

रास्ते में खजुरी ईंट भट्ठे के पास दोनों बाइकों की आमने सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। हाथसे में पंकज व हरभान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल अमन को सीएससी मोहम्मदाबाद से रेफर कर कर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हाथ से मैं उसका सिर फट गया था लोहिया अस्पताल में इलाज के बाद उसे इलाज के लिए कहीं बाहर ले जाया गया। दुर्घटना में घायल अवधेश का सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती है हैं। बताया गया की पंकज ने ट्रक को ओवरटेक किया था तभी वह सामने तेजी से आ रहे बाइक सवार से टकरा गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

error: Content is protected !!