दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी: ई-ट्राईसाइकिल ऑनलाइन आवेदन

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 जुलाई। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के विद्यालयों एवं शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल दिए जाने का निर्णय लिया है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20-20 ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ 16 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु की अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को दिया जाएगा। लाभार्थी की शारीरिक स्थिति ई-ट्राईसाइकिल संचालन के अनुकूल होनी चाहिए।

उसके पास मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाणित दिव्यांग प्रमाण-पत्र अथवा यूडीआईडी (UDID) कार्ड होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक छात्राएं आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, संबंधित श्रेणी का जाति प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट आकार का फोटो लेकर किसी भी निकटतम जनसेवा केंद्र के माध्यम से hwd.uphq.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत समस्त अभिलेखों सहित आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जेनएनवी रोड, फतेहगढ़ में जमा कराना अनिवार्य होगा।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8189038783 पर संपर्क कर सकते हैं।

error: Content is protected !!