किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी: प्रेम करने के प्रयास से आहत होकर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 जुलाई। प्रेम प्रसंग से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह जानकारी मिलते ही आरोपी पक्ष के परिजन घरों से फरार हो गये। सनसनीखेज घटना कोतवाली कायमगंज के एक गांव में आज दोपहर को हुई है। किशोरी अपने मां-बाप की सबसे बड़ी एकमात्र 14 वर्षीय पुत्री थी। किशोरी के पड़ोस में कोयल नट का परिवार रहता है। कोयल नट का रिश्तेदार थाना नवाबगंज के ग्राम राज राठौरा निवासी विकास नट काफी समय से किशोरी प्यार करता था। किशोरी आज दोपहर 11 बजे खेतों में शौच करने गई, किशोरी को जाता देख विकास उसके पीछे लग गया।

विकास खेत में किशोरी के साथ प्यार करने लगा। किशोरी ने विकास की हरकतों का विरोध किया इसी बात पर विकास ने उसकी पिटाई की। घटना से आहत किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। विकास की हरकतों की जानकारी मिलते ही कोयल के परिजन किशोरी के घर पहुंचे और राजीनामा कर माफी मंगवाने के लिए वार्ता करने लगे। इसी दौरान किशोरी पंखे में साड़ी बांध कर फांसी पर लटक गई। किशोरी को फांसी पर लटका देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। किशोरी को तुरंत ही फांसी से नीचे उतरा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी है। किशोरी के मर जाने की जानकारी होते ही कोयल नट के परिवार के पुरुष घर छोड़कर भाग गए।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला फॉरेंसिक टीम एवं स्वाट टीम मौके पर पहुंची। गांव में बवाल होने के भय से पुलिस किशोरी के शव को उठा ले गई, परिजन एवं गांव के लोग पुलिस के पीछे चले गए। कक्षा 8 पास करने वाली किशोरी के दो भाई हैं पिता खेती एवं पंडिताई का काम करते हैं। विकास के घर पर न मिलने पर पुलिस उसकी मां को कोतवाली ले गई।

error: Content is protected !!