छात्रा ने राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या: युवक ट्रेन से कटमरा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 जुलाई। टेंशन के कारण छात्रा अंजलि पाल ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक हादसा कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम धन्सुआ निवासी सैनिक राजेश कुमार पाल के घर की है। राजेश कुमार पाल पंजाब प्रांत के जनपद भटिंडा में सैनिक पद पर कार्यरत है घर पर उनकी 20 वर्षीय पुत्री अंजली 18 वर्षीय पुत्र ललित एवं पत्नी रहती है। बीते दिन सुबह ललित कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला स्थित जनरल स्टोर की दुकान पर चला गया पत्नी भी कहीं चली गई। इसी दौरान अंजलि ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

ललित दुकान बंद कर रात करीब 9 बजे घर पहुंचा। दरवाजा न खुलने पर पड़ोस की छत से होकर अपने घर में गया तो बेड पर अंजलि के लहूलुहान शव को देखकर भौचक्का रह गया। पुलिस को देर रात घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल यह पता नहीं चल सका कि अंजलि ने क्यों आत्महत्या की है अंजलि बीएससी कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी तेज सिंह एवं चौकी इंचार्ज शिव कुमार ने घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने लाइसेंसी राइफल को कब्जे में ले लिया फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये। पड़ोसियों में इस बात की चर्चा रही यदि सैनिक की राइफल घर पर नहीं होती तो घटना टल सकती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी तेज सिंह ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि युवती के द्वारा गोली मारने के कारण का पता नहीं चल सका।

युवक ट्रेन से कट मरा

कोतवाली फतेहगढ़ जिला जेल स्थिति एस एस अस्पताल के सामने 30 वर्षीय युवक ट्रेन से कटकर मर गया। फिलहाल युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

error: Content is protected !!