फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 जुलाई। जिले के आपराधिक घटनाओं के मुकदमें एवं पुलिस के गुड वर्क की घटनाओं का विवरण निम्न प्रकार है
थाना कमालगंज
• अभियुक्तगण राजेन्द्र पाल पुत्र नामालूम निवासी अज्ञात आदि 2 नफर द्वारा वादी के साथ मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी वरूण कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी ग्राम रजीपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 196/26 धारा 115(2)/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना राजेपुर
• तथाकथित चिकित्सक दुर्गेश कुमार पुत्र नामालूम पता वैष्णों पॉली क्लीनिक राजेपुर तिराहा थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद द्वारा बिना किसी चिकित्सीय योग्यता के अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय में लिप्त रहते हुए क्षेत्रीय जनमानस के जीवन से खिलवाड़ करने तथा उनके जान-माल के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करने के संबंध में डॉ0 आरसी माथुर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 111/26 धारा 318(4) बीएनएस व 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• तथाकथित चिकित्सक गुड्डू यादव पुत्र नामालूम पता क्लीनिक अलीगढ़ चौराहा थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद द्वारा बिना किसी चिकित्सीय योग्यता के अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय में लिप्त रहते हुए क्षेत्रीय जनमानस के जीवन से खिलवाड़ करने तथा उनके जान-माल के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करने के संबंध में डॉ0 आरसी माथुर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 112/26 धारा 318(4) बीएनएस व 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• तथाकथित चिकित्सक राजेश यादव पुत्र नामालूम पता नीलकंठ पैथोलॉजी/बी0एस0एस0डी पॉली क्लीनिक राजेपुर तिराहा थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद द्वारा बिना किसी चिकित्सीय योग्यता के अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय में लिप्त रहते हुए क्षेत्रीय जनमानस के जीवन से खिलवाड़ करने तथा उनके जान-माल के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करने के संबंध में डॉ0 आरसी माथुर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 113/26 धारा 318(4) बीएनएस व 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्त शिवम पुत्र राकेश निवासी मव्वाखेड़ा कडियांवा थाना कोतवाली हरदोई जनपद हरदोई द्वारा वादिनी की पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 116/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्त अनुज कुमार पुत्र स्वामी दयाल निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 114/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्तगण हेमपाल पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम राई थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी के पुत्र तथा भतीजे के साथ गाली-गलौज कर धारदार हथियार व लाठी-डण्डों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती सुमन देवी पत्नी मुनेश्वर सिंह निवासिनी ग्राम राई थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 115/26 धारा 115(2)/352/351(3)/118(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कादरीगेट
• अभियुक्त पिन्टू सुमन उर्फ छोटा पुत्र राधेश्याम सुमन निवासी मोहल्ला नरकसा थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से एक अदद प्लास्टिक की पिपिया में 5 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद होने के संबंध में उ0नि0 कृष्ण कुमार कश्यप थाना कादरीगेट की तहरीर पर मु0अ0सं0 158/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्तगण प्रशान्त वाजपेयी पुत्र सन्तोष कुमार वाजपेयी निवासी सराय सैफ कस्बा व थाना पाली जनपद हरदोई आदि 4 नफर व 3 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करना तथा मारपीट कर वादिनी के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर करने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 159/26 धारा 85/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस ( न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत) विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मऊदरवाजा
• अभियुक्तगण दीनानाथ पुत्र सुन्दरलाल निवासी ग्राम बुढ़नपुर थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के संबंध में वादी श्री अविनाश पुत्र स्व0 रणवीर सिंह निवासी ग्राम बुढ़नपुर थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 245/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस ( न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर नं0 28/26 से तरमीम) विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अज्ञात अभियुक्त/चोर द्वारा वादी की भैंस चोरी कर ले जाने के संबंध में वादी राजकिशोर पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रानीगढ़ थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 246/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अज्ञात अभियुक्त/चोर द्वारा वादिनी के सोने-चाँदी के आभूषण चोरी कर ले जाने के संबंध में वादिनी श्रीमती रीता पत्नी पमरात सिंह निवासिनी मसापुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 247/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्तगण निर्मला पत्नी राजकुमार निवासिनी मोहल्ला ढुईया थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर व 1 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा वादी के भाई के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी अर्जुन पुत्र दयाराम निवासी मोहल्ला ढुईया थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 248/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्त नासिर उर्फ कल्लू पुत्र ननहू निवासी मोहल्ला नक्कार चियान थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करने तथा पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 7 सट्टा पर्ची, पैड, पैन, कार्बन एवं कुल 370 रुपये नगद बरामद होने के संबंध में उ0नि0 यतेन्द्र सिंह थाना मऊदरवाजा की तहरीर पर मु0अ0सं0 249/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना जहानगंज
• अज्ञात अभियुक्त/चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल पर रखा बैग, जिसमें 5,000 रुपये, बैंक एटीएम, पासबुक व अन्य कागजात थे, चोरी कर ले जाने के संबंध में वादी नीलेश कुमार पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला गणेश चौधरी कस्बा व थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज की तहरीर पर मु0अ0सं0 131/26 धारा 303(2) बीएनएस (टी0आर0 एफआईआर क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ जनपद कन्नौज के आदेशानुसार पंजीकृत)
कोतवाली फर्रुखाबाद
• अभियुक्त नसीम पुत्र सुलेमान निवासी अस्तबल तराई थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करने तथा पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 10 अदद सट्टा पर्ची, पैड, कार्बन, पैन एवं कुल 1,060 रुपये नगद बरामद होने के संबंध में उ0नि0 श्री इमरान फरीद थाना कोतवाली फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 136/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्तगण नाजिम पुत्र युनूस निवासी मोहल्ला इस्माइलगंज सानी थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 6 नफर द्वारा एक राय होकर वादी के मकान में घुसकर वादी व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना, वादी के पुत्र का पर्स चोरी कर लेना जिसमें 3,400 रुपये थे, जान से मारने की धमकी देना तथा वादी की मोटरसाइकिल को डण्डों से क्षतिग्रस्त करने के संबंध में वादी मोहम्मद ईदरीश पुत्र मोहम्मद युसुम निवासी मोहल्ला इस्माइलगंज सानी थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 137/26 धारा 191(2)/115(2)/333/352/324(2)/305/351(3) बीएनएस (न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत) विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद
• अभियुक्तगण सर्वेश
पुत्र शिवदयाल निवासी ग्राम निसाई थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 9 नफर व 2 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा वादी के खेत से गेहूँ की फसल चोरी से काट ले जाना तथा शिकायत करने पर वादी को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी राम सिंह पुत्र राजाराम निवासी ग्राम निसाई थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 219/26 धारा 303(2)/351(2) बीएनएस ( न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत) विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मरने वाले युवक की शिनाख्त
ट्रेन से कटकर मरने वाला युवक कोतवाली फतेहगढ़ की तिर्वा कोठी निवासी प्रमोद तिवारी का 30 वर्षीय नशेड़ी पुत्र था। जिसकी जिला जेल के सामने ट्रेन से कट कर मौत हो गई थी।
दुष्कर्मी को सजा
अदालत ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम भोपत नगला निवासी आनंद शाक्य पुत्र राधेश्याम को दुष्कर्म के मामले में 7 साल की सजा सुनाकर 40 हजार का जुर्माना लगाया है। गांव के ही व्यक्ति ने आनंद के विरुद्ध वर्ष 2017 में धारा 363, 366, 377 एवं बाक्सों एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

