जेवरातों सहित शातिर चोर गिरफ्तार: साथियों की तलाश

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 3 जुलाई। कादरी गेट थाना पुलिस ने जेवरातों सहित शातिर चोर विकास राजपूत उर्फ करू को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने मीडिया को बताया कि विकास राजपूत उर्फ करूं पुत्र गिरीश थाना मेरापुर के ग्राम ब्रह्मपुरी का रहने वाला है। उसने 29 जून को अपने दो साथियों के साथ रोडवेज बस में महिला के जेवरात एवं नकदी चुराई थी। पीड़ित महिला ने गले के दो पेन्डल, नाक का फूल, कुंडल तथा 25000 नगदी आदि कागजातों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

महिला 29 जून को दोपहर बाद रोडवेज बस पर सवार होकर मायके सवाजपुर जा रही थी तभी दो युवकों ने बस स्टेशन पर महिला का बैग रोडवेज बस में चढ़ाकर पीछे रख दिया, महिला व उसके दोनों पुत्र सीट पर बैठ गए। तभी बैग का कुंदा तोड़कर जेवरात पर नकदी की चोरी की गई थी। बैग खाली करने के बाद चोर कादरीगेट पर महिला को नमस्ते करके चले गए थे। पुलिस जांच में प्रकाश में आए अभियुक्त विकाश राजपूत उर्फ करू पुत्र गिरीश उर्फ चन्द्रशेखर उर्फ कृपाल उर्फ मूली को गिरफ्तार किया गया।
विकास ने पुलिस को बताया कि मैं 29 जून को अपने साथी नीरज व रामनरेश उर्फ नरेश के साथ बस स्टैंड फर्रुखाबाद गया था। वहां एक महिला का ट्रॉली बैग बस में चढ़वाकर पीछे रख दिया तथा महिला को आगे बैठा दिया।

बैग में ताला लगा होने के कारण हमने उसका कुंडा तोड़कर उसमें से लेडीज पर्स व कागजातों की पन्नी चोरी कर ली। बाद में पर्स व कागजात रास्ते में फेंक दिए। चोरी किए गए सामान में सोने के दो पेंडल, एक नाक का फूल, एक जोड़ी सोने के कुंडल तथा 25 हजार नगद थे, जिन्हें हमने आपस में बांट लिया। मेरे हिस्से में एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने का नाक का फूल तथा 10 हजार रुपए आए। मेरे पास से बरामद जेवरात व नगदी उसी चोरी के हैं। मैं इन जेवरों को बेचने जा रहा था।

error: Content is protected !!