हत्या कर युवक का फेका गया शव: मोबाइल में मिला सुराग

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 6 जुलाई। युवक की हत्या कर शव थाना कमालगंज क्षेत्र में फेके जाने से सनसनी फैल गई। युवक का शव थाना कमालगंज के ग्राम छीता कपूरापुर की कटरी में निर्माणाधीन सड़क के किनारे खाई में देखा गया। युवक के हाथ-पैर बंधे थे शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के गंभीर निशान थे। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही 112 नंबर, थाना पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। युवक की आंख, नाक और गले पर चोट के निशान पाए गए। युवक के बाएं हाथ पर “Mom Dad”, दाएं हाथ पर “मां” तथा सीने के पास “सोनेलाल” और “अर्चना” नाम गुदे देखे गए।

तलाशी के दौरान युवक की लोअर की जेब से एक मोबाइल फोन, 20 रुपये नकद और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की एक पर्ची बरामद हुई। पर्ची दिल्ली के मुकुंदपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप की बताई जा रही है, जिस पर 5 जुलाई को पेट्रोल भरवाने का उल्लेख है। पुलिस इस पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृत्यु युवक के पास मिले मोबाइल फोन को खंगाल तो उसमें डायल किया गया आखिरी नंबर ग्राम कल्लू नगला निवासी अवधेश का मेला। फोन में दोनों ने फोटो का आदान-प्रदान किया था। पुलिस ने गांव जाकर अवधेश को दबोच लिया जिसके साथ शक्ति से पूछताछ की जा रही है।

चर्चा है की मृत युवक अल्लाहगंज क्षेत्र का रहने वाला है युवक की महिला से अवैध संबंध होने की रंजिश में हत्या किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। थानाध्यक्ष राम सहाय सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन के आधार पर जल्द ही मृतक की शिनाख्त कर ली जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारण तथा घटना के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है।

error: Content is protected !!