फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 6 जुलाई। जिले के अपराधिक घटनाओं के मुकदमें एवं पुलिस के गुडवर्क की घटनाओं का विवरण निम्न प्रकार है।
थाना मऊदरवाजा
• अभियुक्तगण सुनील पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम हैवतपुर गढ़िया थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद आदि 7 नफर व कुछ व्यक्ति नाम-पता अज्ञात द्वारा एक राय होकर वादिनी के पति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना तथा वादिनी व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती संजू देवी पत्नी आशीष कुमार निवासी ग्राम हैवतपुर गढ़िया थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 252/26 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद
• डीसीएम संख्या UP 75 CT 9615 के चालक विजय पुत्र रामपाल निवासी ग्राम खिरिया थाना भर्तना जनपद इटावा द्वारा वाहन को नशे की हालत में उतावलेपन से चलाने के संबंध में उ0नि0 हरीश कुमार थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 223/26 धारा 125 बीएनएस व 184/185/177 एमवी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• वाहन संख्या UP 82 AT 2830 के अज्ञात चालक द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के पुत्र की मोटरसाइकिल संख्या UP 84 AV 9040 में टक्कर मार देने, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, के संबंध में वादी सजन सिंह पुत्र संतीसिंह निवासी ग्राम भवानीगढ़ थाना किशनी जनपद मैनपुरी की तहरीर पर मु0अ0सं0 224/26 धारा 281/125बी बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्तगण शिवरतन पुत्र गाड़ीमान निवासी अम्बेडकर नगर तकीपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 7 नफर द्वारा वादिनी के घर में घुसकर वादिनी व उसके पति के साथ गाली-गलौज व मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती मीना देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी अम्बेडकर नगर तकीपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 225/26 धारा 333/191(2)/115(2)/352/351(3)/74 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत।
थाना कादरीगेट
• अभियुक्तगण अनिल पुत्र स्व0 रामप्रसाद निवासी ग्राम पपियापुर थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादिनी व उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के संबंध में वादिनी श्रीमती सुमन पत्नी राजेश निवासी ग्राम पपियापुर थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 161/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर से तरमीम।
कोतवाली फतेहगढ़
• अभियुक्तगण शैलेन्द्र सिंह कश्यप पुत्र नन्हेंलाल निवासी ग्राम पहरापुर थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादिनी की पुत्री को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 212/26 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कमालगंज
• अभियुक्तगण राजीव कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम मीठापुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज कर लाठी-डण्डों से मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम नगला तूड़ा थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 199/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना शमसाबाद
• अभियुक्त रामदास पुत्र नौबतराम निवासी ग्राम फरीदपुर मंगलीपुर थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से एक प्लास्टिक की पिपिया में 15 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद होने के संबंध में उ0नि0 महेन्द्र प्रताप सिंह थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 117/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली फर्रुखाबाद
• अभियुक्तगण अंकुर वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी साहबगंज चौराहा थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 6 नफर द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़े जाने पर उनके कब्जे से ताश के पत्ते तथा कुल 5,520 रुपये नगद बरामद होने के संबंध में उ0नि0 बृजनन्दन सिंह थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 138/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

