रेलवे के घटिया अंडरपास का होगा निर्माण: 25 दिनों तक बंद रहेगा यातायात

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 13 जुलाई। नगर क्षेत्र के ग्राम ढिलावल एवं गढ़िया के बीच रेलवे के घटिया अंडरपास के निर्माण के लिए 25 दिनों तक आवागमन बंद रहेगा। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेश कुमार ने मीडिया को दी है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने जिलाधिकारी के माध्यम से सभी को अवगत कराया है कि नीबकरोरी फर्रुखाबाद रेल खंड के रेलवे किलोमीटर 1315/4-5 पर स्थित RUB:-86 (जो कि बयार मार्ग को जोड़ता है ) पर Wearing Coat का कार्य होना निश्चित है। कार्य के दौरान पुराने Wearing Coat को तोड़ा जायेगा, जिसके कारण इस RUB से आवागमन ग्रामिणों अथवा स्थानीय जनता के लिये असुरक्षित हो सकता है।

यह कार्य रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और सुगम आवागमन की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कार्य लगभग 25 दिनों के अन्दर पूर्ण कर लिया जायेगा । RUB:-86 पर Wearing Coat निर्माण कार्य पूर्ण होने तक Road users/स्थानीय जनता NH-1 से आवागमन कर सकते है । अतः निबकौरोरी – फर्रुखाबाद रेल खंड के रेलवे किलोमीटर 1315/4-5 पर स्थित RUB:-86 को Wearing Coat कार्य हेतु 13.07.2026 से आगामी सूचना तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया जायेगा। इससे होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है।

सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह आश्वस्त किया जाता है कि कार्य को शीघ्र पूर्ण कर तेरह गड़ियाँ मार्ग को जाड़ने वाले RUB:-86 को आम जनमानस के आवागमन हेतु पुनः खोल दिया जाएगा। मालूम हो कि सांसद मुकेश राजपूत ने इस अंडरपास को रेलवे का सबसे घटिया कार्य बताते हुए रेल मंत्री से शिकायत की थी। अब बढ़िया अंडरपास बन जाने से आम लोगों को काफी राहत होगी। स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार ने एफबीडी न्यूज को बताया कि उन्हें अभी तक इस प्रकार का कोई आदेश नहीं मिला है।

error: Content is protected !!