फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 जुलाई। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में नशेड़ी बेटे द्वारा द्वारा पिता को को मार डालने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोहिया नगर निवासी 68 वर्षीय रामदास यादव अपने दिव्यांग पुत्र ललित कुमार के घर में सो रहे थे। रात में विवाद हो जाने पर पुत्र श्याम कुमार उर्फ रामू ने पिता रामदास की चारपाई पलट दी और उन्हें उठाकर पटक दिया। गुस्साए रामू ने पिता पर कुर्सी व ईंट से हमला कर दिया, जिससे रामदास की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पुत्रवधू ममता देवी पत्नी श्याम कुमार उर्फ रामू ने डायल-112 और कोतवाली पुलिस को दी।
बताया गया कि दिव्यांग ललित कुमार बड़े पुत्र सुमित की पत्नी पिंकी की डिलीवरी कराने फर्रुखाबाद गए हुए थे। परिजनों ने मीडिया को बताया कि रामू ने पिछले दिनों किस्तों पर बाइक ली थी उसने लिए बड़ी पुत्री श्रीमती काजल से जेवर गिरवी रखने के लिए मांगे थे। काजल ने जेवर देने से साफ बना कर दिया और ससुराल चली गई थी। तभी श्याम कुमार उर्फ रामू ने पत्नी ममता तथा सपना, दीपू और नीरज बच्चों के साथ मारपीट की थी। भयभीत बच्चे घर से बाहर निकल गए थे।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, कार्यवाहक क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। कार्यवाहक ताजपुर चौकी इंचार्ज कपिल कुमार कुशवाह ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता पर जमीन बेचने का लगातार दबाव बना रहा था। इसी विवाद के दौरान हत्या की घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

