राशन की कालाबाजारी करने वाले कोटेदार का अनुबंध पत्र निरस्त: केस दर्ज

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) 27 अगस्त। प्रशासन ने राशन की कालाबाजारी करने वाले कोटेदार का अनुबंध पत्र निरस्त कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाढ़ के समय लोग पीड़ित ग्रामीणों की मदद कर रहे हैं वही लालची कोटेदार ने पीड़ित ग्रामीणों का राशन ब्लैक कर दिया है। तहसील अमृतपुर ब्लाक राजेपुर ग्राम पंचायत शेराखार गौटिया के उचित दर विकेता जगपाल के विरूद्ध राशन की कालाबाजारी की शिकायत की गई थी।

पूर्ति निरीक्षक द्वारा मौके पर जॉच की गयी। जांच में पाया गया कि उचित दर विक्रेता जगपाल द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा अनुदानित खाद्यान्न गेहूँ 51.80 कुन्तल, चावल 85.994 कुन्तल, चीनी 2.0 किलो किलो, मक्का 18.96 कुन्तल एवं बाजरा 39.60 कुन्तल, एम०डी०एम० योजना के अन्तर्गत 188 किग्रा0 गेहूँ एवं 332 किग्रा0 चावल आईसीडीएस अप्रैल 2025 से अब तक खाद्यान्न को ब्लैक में बेचा गया।

जिसके कारण शेराखार गौटिया के उचित दर विकेता जगपाल की उचित दर दुकान उचित दर दुकान का अनुबंध पत्र निलम्बित कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत थाना राजेपुर में रिपोर्ट दर्ज करायी जा रही है।

error: Content is protected !!