एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की सामान्य ज्ञान परीक्षा: शामिल हुए हज़ारों परीक्षार्थी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 अगस्त। आज श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट केंद्रों पर सामान्य ज्ञान परीक्षा में 4204 छात्रों ने भाग लिया। फर्रुखाबाद में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर केंद्र पर सीनियर वर्ग में 1236 व जूनियर वर्ग में 1030 कमालगंज में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज केंद्र पर सीनियर वर्ग में 359 व जूनियर वर्ग में 287 राजेपुर में एस.आर.आर.एस. पब्लिक इण्टर कॉलेज में सीनियर वर्ग में 324 व जूनियर वर्ग में 274 शाहजहांपुर भरगंवा में अवंतीबाई इंटर कॉलेज केंद्र पर सीनियर वर्ग में 391 में जूनियर वर्ग में 303 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

परीक्षा दो वर्गों में आयोजित हुई। जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 9 प्रातः 9 से 10 बजे तक तथा सीनियर वर्ग कक्षा 10 से परास्नातक तक प्रातः 11से 12 तक। छात्रों ने छात्रवृत्ति व पुरस्कार पाने के लिए खूब मेहनत की। परीक्षा में समसामयिक, राजनीति, खेलकूद, तार्किक योग्यता, भूगोल, इतिहास, गणित आदि के प्रश्नों को शामिल किया गया। संस्था के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 24 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है। इसके माध्यम से जहां एक ओर छात्र वर्तमान समय के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ते हैं वहीं दूसरी ओर संस्थान द्वारा छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया जाता है।

सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम सीनियर वर्ग छात्रों का 25 अगस्त, छात्राओं का 31 अगस्त एवं जूनियर वर्ग का 2 सितम्बर को एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की शाखाओं पर घोषित होगा।

संस्था के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज के समय में कंप्टीशन बहुत बढ़ता जा रहा है इसलिए अगर सफल होना है तो बहुत मेहनत करनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा आज कंप्यूटर ज्ञान अति आवश्यक है जिसके माध्यम से हम अपने आप को आगे बढ़ा सकते है। संस्था में आईटी और नॉन आईटी दोनो तरह के कोर्स उपलब्ध है, छात्र अपनी सुविधानुसार कोर्स का चयन कर सकते है।

प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रवेश लेने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ ही पुरुस्कार भी प्रदान किया जायेगा। 50% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मेरिट के आधार विजयी छात्रों को मेगा पुरुस्कार के रूप में साईकिल, प्रथम पुरुस्कार के रूप में मिक्सी, द्वितीय पुरुस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक केटल, सांत्वना पुरुस्कार के रूप में दीवाल घडी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के माध्यम से समाज में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का कार्य करती है। वर्तमान में छात्र लेवेल, बीसीए, एडीसीए, डिजिटल मार्केटिंग आदि कोर्स में प्रवेश ले सकते है। राजेंद्र दीक्षित ने परीक्षा में व्यवस्थाएं देखी, परीक्षा में सुपर्णा, फाल्गुनी, राधिका सोमवंशी, सिमरन सिन्धी, शैलेन्द्र मिश्र, सिंघिका वर्मा, डॉ समरेन्द्र शुक्ल, अरविन्द दीक्षित, आदेश अवस्थी, सुमित सिंह, अनुभव सारस्वत, अनुराग पाण्डेय, रवीन्द्र भदौरिया, रत्नेश चंद्रा, पंकज पाण्डेय, नरेन्द्र पाण्डेय, रक्षपाल, जितेन्द्र, प्रमोद कुमार, नवीन मिश्र, नरेन्द्र पाण्डेय, सोनेलाल, गौरव मिश्रा ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!