पानी में गिरने से सिपाही के भाई की मौत: परिवार में मातम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 जुलाई। पानी में गिर जाने से युवक शरद यादव उर्फ बबलू की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्हादादपुर में खेत पर गए एक 28 वर्षीय युवक की गूल में गिरने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बबलू यादव कोतवाली कायमगंज के ग्राम अल्हादादपुर निवासी नंदराम सिंह का 28 वर्षीय पुत्र था। बबलू बबलू बीती शाम करीब सात बजे खेत पर गया था। खेत के पास गूल में सबमर्सिबल का पानी चल रहा था। काफी देर तक बबलू के घर लौटने पर परिजन उसकी तलाश में खेत पर गये। तभी बबलू को गूल के पानी में पड़ा देखा गया।

परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले गये, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना की जांच पड़ताल की। बबलू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मां नेमा देवी, पत्नी सीमा देवी आदि का रोकर बुरा हाल हो गया। बबलू के विकास और विनय पुत्र तथा पुत्री नैना है। शरद चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था उसका छोटा भाई सुनील यादव जनपद कानपुर नगर के थाना मूलगंज में सिपाही पद पर तैनात है जो घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

error: Content is protected !!