बंदर के हमले से माल से गिरे व्यापारी की मौत: शोक की लहर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 जुलाई। बंदर के हमले से मॉल की छत से गिरने वाले व्यापारी जगदीश यादव की मौत हो जाने से शोक की लहर फैल गई। कोतवाली फर्रुखाबाद ठंडी सड़क गुप्ता पेट्रोल पंप के निकट रहने वाले जगदीश यादव की भवन सामग्री की दुकान है। जगदीश यादव ठंडी सड़क वर्ल्ड फैशन शोरूम भवन के मालिक है वह करीब 3 बजे वर्ल्ड फैशन के तीन मंजिला छत पर पानी की टंकी को देखने अकेले गए थे। इसी दौरान छत मौजूद पर बंदर ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में व्यापारी जगदीश यादव तीन मंजिल भवन से नीचे जा गिरे। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी थाना कादरी गेट पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी दौरान पूर्व सभासद श्याम सुंदर उर्फ लाला वर्मा भी माल के तीन मंजिल भवन की छत पर गए थे। उस दौरान भी वहां हमलावर काफी तगड़ा बंदर बैठा था। बताया गया कि हिंसक बंदर ने महिला के कान को नोच लिया महिला घटना की जानकारी देने थाना कादरी गेट गई थी।

error: Content is protected !!