फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 जुलाई। ट्रक से दबकर युवक सचिन शाक्य की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। सचिन थाना मऊदरवाजा के ग्राम रामनगर रमन्ना गुलजार बाग निवासी संतराम का 25 वर्षीय पुत्र था। सचिन टाउनहाल कर्बला रोड चुंगी के निकट शमीम गिट्टी मौरम वाले की दुकान पर नौकरी करता था।

दुकान के अंदर मैदान में सीमेंट उतारने के लिए ट्रक को बैक किया जा रहा था तभी सचिन ट्रक व दीवार के बीच में चिपक कर गंभीर रूप से घायल हो गया। चाचा सुनील सचिन को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे डॉ अमन कुमार ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सचिन की मौत पर उसकी पत्नी परिवार की महिलाएं बिलखती रही, उसके दो बच्चे हैं।

