फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 10 जुलाई। नगर फर्रुखाबाद में 6 दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी फर्रुखाबाद ने नगरीय वितरण उपखण्ड द्वितीय के अन्तर्गत समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद पर 11 के0वी0 कोल्ड फीडर के पृथक्कीकरण के कार्य हेतु 11.07.2026 से 12.07.2026 तक समय 10 बजे से 1 बजे तक एवं 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति 11 के०वी० रेलवे रोड फीडर एवं कोल्ड फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
11 के0वी0 चौक फीडर द्वितीय के निर्माण कार्य हेतु 11.07.2026 से 16.07.2026 तक समय 10 बजे से 1 बजे तक एवं समय 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी चौक फीडर की। उपभोक्ताओं से उक्त समय में विद्युत आपूर्ति बन्द रहने के लिये खेद है। एवं अनुरोध है कि समय से अपने विद्युत से सम्बन्धित आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। उपरोक्त कार्य के पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल हो जायेगी

