फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 10 जुलाई। जिलापूर्ति अधिकारी ने लॉटरी निकलवा कर राशन की तीन दुकानों का आवंटन किया है।
नगर पालिका फर्रुखाबाद एवं नगरपंचायत शमशाबाद में कुल 3 उचित दर दुकानें रिक्त चल रही थी। नगरीय क्षेत्र की उचित दर दुकान की नियुक्ति / चयन किये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा समस्त आवेदकों के सम्मुख नगरीय क्षेत्र के अन्तर्गत नगरपालिका फर्रुखाबाद एवं नगरपंचायत शमशाबाद हेतु उचित दर दुकानों के चयन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। जिसमें सर्व प्रथम नगरपंचायत शमसाबाद के अन्तर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय वार्ड नम्बर-16 के अन्तर्गत कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए।
चयन समिति द्वारा आवश्यक अभिलेख पूर्ण न होने के कारण 3 आवेदन अपात्र किया गया। शेष 9 आवेदनों पर लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूर्ण की गयी। जिसमें लॉटरी द्वारा मुदित गुप्ता पुत्र श्री राकेश कुमार गुप्ता का चयन किया गया। उसी प्रकार नगर पंचायत शमसाबाद के रानी अवन्तीबाई नगर वार्ड नम्बर-17 के अन्तर्गत कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए। उक्त में से 5 आवेदनों को चयन समिति द्वारा मौके पर अपात्र करते हुए शेष 5 आवेदनों पर लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूर्ण की गयी। जिसमें लॉटरी द्वारा विशुन प्रकाश पुत्र नरसिंह का चयन किया गया। उसी कम में नगर पालिका फर्रुखाबाद के अन्तर्गत कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए।
चयन समिति द्वारा आवश्यक अभिलेख पूर्ण न होने के कारण 3 आवेदन अपात्र किया गया। शेष 6 आवेदनों पर लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूर्ण की गयी, जिसमें लॉटरी द्वारा कुमारी अंशिका गौतम पुत्री वीरेन्द्र सिंह का चयन किया गया। लॉटरी की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु लगभग 7 वर्षीय व 9 वर्षीय बच्चे के माध्यम से लॉटरी निकलवाई गयी। पूरी प्रक्रिया की वीडियों रिकॅर्डिंग भी करायी गयी। नगरीय क्षेत्र की उचित दर दुकान की नियुक्ति / चयन किये जाने हेतु गठित चयन समिति के समक्ष लॉटरी के माध्यम से चयनित सभी आवेदकों को तत्समय ही सूचित किया गया और अवशेष आवश्यक अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध करायें।

