जिले के अपराधिक मुकदमों का विवरण एवं पुलिस के गुड वर्क

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 10 जुलाई। जिले के अपराधिक घटनाओं के मुकदमें एवं पुलिस के गुड वर्क की घटनाओं का विवरण निम्न प्रकार है।

थाना शमसाबाद

1- अभियुक्तगण मोहसिन पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला कोटला कस्बा व थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर व 7-8 व्यक्ति नाम-पता अज्ञात द्वारा एक राय होकर वादिनी व वादिनी के पति के साथ गाली-गलौज कर लात-घूसों व लाठी-डण्डों से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती कामिनी पत्नी अवधेश निवासी ग्राम इमादपुर थमरई थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 119/26 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

2- अभियुक्तगण अनिल पुत्र भैयालाल निवासी मोहल्ला काजी टोला कस्बा व थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर व 5 व्यक्ति नाम-पता अज्ञात द्वारा एक राय होकर वादी के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डण्डों व लोहे की रॉड से जान से मारने की नीयत से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी शसमीर पुत्र सर्वेश कुमार निवासी मोहल्ला मीरा दरवाजा कस्बा व थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 120/26 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/110 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत।

थाना नवाबगंज

1- अभियुक्तगण वादी के माता-पिता रामकिशोर पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम सलेमपुर त्यौरी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 2 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी हिमांशु पुत्र रामकिशोर की तहरीर पर मु0अ0सं0 197/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

2- अभियुक्तगण विशाल पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम ऊँची गधेड़ी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी अर्जुन पुत्र रतिराम की तहरीर पर मु0अ0सं0 198/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना अमृतपुर

1- अभियुक्त अरूण पुत्र सर्वेश निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 17 अदद देशी शराब के पव्वे नाजायज बरामद होने के संबंध में उ0नि0 खूबेलाल थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 90/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाली मोहम्मदाबाद

1- अभियुक्तगण जगन्नाथ पुत्र गब्बर निवासी ग्राम जाजपुर गोवा थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 14 नफर द्वारा एक राय होकर वादी व वादी की पत्नी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से फायर करने के संबंध में वादी तुलसीराम पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम जाजपुर गोवा थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 231/26 धारा 191(2)/191(3)/352/109 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत।

थाना कमालगंज

1- पिक-अप वाहन संख्या UP 32 LN 1097 के अज्ञात चालक द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी की मोटरसाइकिल संख्या UP 76 AX 6780 में टक्कर मारने, जिससे वादी के भाई एवं भाई की पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने के संबंध में वादी धर्मेन्द्र पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम सिरपालपुर नगरिया थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 206/26 धारा 281/125B बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

2- अभियुक्तगण सचिन पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डण्डों से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी श्री विकास पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 207/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना कादरीगेट

1- अभियुक्तगण इकबाल उर्फ पठानी पुत्र जब्बार अली निवासी कब्रिस्तान बारसिया मस्जिद लाल दरवाजा तकिया थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद आदि 8 नफर द्वारा एक राय होकर वादिनी के भाई व अन्य परिवारीजनों के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने तथा ईंट-पत्थरों से हमला करने के संबंध में वादिनी रूकसाना पुत्री स्व0 मोहम्मद सगीर निवासी लाल दरवाजा तकिया थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 168/26 धारा 191(2)/115(2)/352/333/125 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!