फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 10 जुलाई। एक पेड मॉ के नाम” पर वृक्षारोपण महायज्ञ के आयोजन में जिले में वन विभाग कुल 121 स्थलों पर क्षेत्रफल 1360.82 हे0 में 2175000 पौधों तथा अन्य विभागों द्वारा कुल 3622 स्थलों पर 2399800 पौधों कुल 4574800 पौधों का रोपण किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष 12.07.2026 को वन विभाग द्वारा 2100000 तथा अन्य विभागों द्वारा 1993800 कुल 4093800 पौधों का रोपण सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों, एन०जी०ओ० एवं जन सहभागिता के सहयोग से जिले के जन प्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, एन०सी०सी० कैडेट्स एवं जनसामान्य की सहभागिता से ‘जन आन्दोलन’ के रूप में मनाया जायेगा।
12 जुलाई को पौधारोपण कार्यकम हेतु सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की फर्रुखाबाद रेंज के अर्न्तगत मोहम्मदाबाद सेक्शन में दरौन्दी ग्राम समाज क्षेत्रफल 05 हे0 को स्थल के रूप में चयनित किया गया है। इस वृक्षारोपण स्थल में पीपल, बरगद, पाकड, गूलर, अर्जुन, नीम, कटहल, अमरूद इत्यादि के कुल 8000 पौधों का रोपण किया जाना प्रस्तावित है। वृक्षारोपण महायज्ञ के अर्न्तगत रोपित किये जाने वाले सभी पौधों की उपलब्धता विभागीय पौधशालाओं जैसे हथियापुर, गोटिया, सिंधौ, पुनपालपुर, सिरौली, निनौआ, सैथरा, रोशनाबाद, गुटैटी दक्षिण-I, II, III, IV, गदनपुर चैन से इन्डेन्ट के माध्यम से निःशुल्क वितरित किया जायेगा। उक्त सभी पौधशालाओं में शीशम, अर्जुन, आम, कदम्ब, सहजन, किन्नू, जामुन, गुडहल, पाकड, बेर, अशोक, पीपल, मौलश्री, सेमल, शमी, जंगलजलेबी, अशोक, कटहल, अनार, अमलतास।
अमरूद, कचनार, कैज्यूरीना, कंजी, कटसागौन, करौंदा, केसिया स्यामिया, गूलर, गुटेल, चिलबिल, चीकू, छितवन, देसी बबूल, नीबू, नीम, पपीता, प्रोसोपिस, पेल्टाफार्म, पापुलर, बरगद, बेल, महुआ, मीठी नीम, मौसम्मी, शहतूत, सन्तरा, सेमल, सिरस इत्यादि के 50 से अधिक प्रजातियों के कुल 5830414 पौधे वर्तमान में उपलब्ध हैं। वृक्षारोपण महायज्ञ के अवसर पर मुख्य अतिथि असीम अरूण मंत्री, समाज कल्याण, अनूसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रालय, आयुक्त कानपुर मण्डल द्वारा वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों के कर कमलों द्वारा जिलास्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण एवं अन्य की उपस्थिति में दशैंन्दी ग्राम समाज में प्रातः 9 बजे से किया जायेगा।
समस्त जनपदवासियों से यह अनुरोध किया जाता है कि वे मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता एवं उनके आवाहन पर “एक पेड मॉ के नाम” पर इस वृक्षारोपण महायज्ञ को ‘जन आन्दोलन’ का रूप देते हुये अधिक से अधिक संख्या में बढ-चढ कर अपनी सहभागिता प्रदान करते हुये अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर एवं इनकी सुरक्षा कर जनपद के हरित आवरण में अधिकाधिक बढोत्तर प्रदान कर मुख्यमंत्री के इस आवाहन को शत-प्रतिशत सफल बनाने का कष्ट करें। उक्त वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम में आपकी सहभागिता एवं उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

