ससुराल से घर जाते बाइक सवार बाप की बेटे सहित मौत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 10 जुलाई ससुराल से बाइक द्वारा घर जाते समय बेटे सहित सुनील सागर की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। 40 वर्षीय सुनील सागर जनपद एटा थाना जैथरा के ग्राम कुंवरपुर निवासी इंदल के पुत्र थे सुनील 12 वर्षी बेटे विनय के साथ आज जनपद बदायूं के ग्राम अटेना स्थित ससुराल गए थे वह करीब 3 बजे बाइक द्वारा बेटे विनय के साथ वापस घर जा रहे थे जब वह अटैना घाट से करीब 500 मीटर दूर से कंपिल मार्ग से गुजर रहे थे इस समय किसी वाहन की जोरदार टक्कर लगने से बाप बेटे की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक वाहन को भगा ले गया। हादसे की सूचना मिलने पर सुनील के ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। उप निरीक्षक हरीश कुमार यादव ने बाप बेटे के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दरोगा हरीश कुमार यादव ने बताया की दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में रामेश्वरम मंदिर के रास्ते वाले सीसीटीवी कैमरे कंगाले जा रहे हैं।

error: Content is protected !!