बहनोई के यहां गए युवक ने लगाई पेड़ पर फांसी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) कमालगंज थाना क्षेत्र में बहनोई के यहां गए युवक राजू जाटव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक राजू का शव आज सुबह ग्राम कतरौली पट्टी लवकुश कोल्ड स्टोरेज के पीछे चंदनिया के पेड़ पर रस्सी से लटका देखा गया। बदबू लगने पर राहगीर उधर गए थे। सूचना मिलने पर पड़ोसी ग्राम अखमेलपुर निवासी राजेश मौके पर पहुंचे उन्होंने राजू की अपने साले राजू के रूप में शिनाख्त की। बताया गया कि जनपद हरदोई थाना अरवल के ग्राम शेखपुर नगरिया निवासी राम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजू 29 जून को बहनोई राम सिंह के यहां आया था वह 30 जून को घर जाने को कह कर गया था।

घर न पहुंचने पर राजू को तलाश किया गया था कोई पता न चलने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी। अविवाहित राजू बर्फ बेचने का काम करता था बहन गुड्डी ने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। सूचना मिलने पर खुदागंज चौकी इंचार्ज अशोक कुमार थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राम सहाय ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल राजू के द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण का पता नहीं चल सका।

error: Content is protected !!