फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 9 जुलाई। हादसे में बाइक सवार तंबाकू दलाल राहुल यादव की मौत हो जाने से परिवार में हाहाकार मच गया। राहुल थाना कंपिल के ग्राम नगला फुलू अतग्गापुर निवासी कल्याण का 32 वर्षीय बेटा था। तंबाकू की दलाई दलाली करने वाले राहुल आज सुबह बाइक से गए थे। देर शाम वह मेहंदेपुर नर्सरी के पास से गुजर रहे थे उसी दौरान ई-रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे राहुल उछलकर काफी दूर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल राहुल को कायमगंज सीएचसी पहुंचाया डॉ जितेंद्र बहादुर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया दुर्घटना के बाद चालक रिक्शा छोड़कर भाग गया था। राहुल की मौत होने की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पत्नी जवला देवी रोते समय बेहोश होकर गिर पड़ी, भाई राजीव संजीव आर्येद्र शरद एवं बहन नीरज का रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि राहुल की 2 साल पहले थाना कलान के ग्राम आवला निवासी जवला देवी से शादी हुई थी उसकी 3 महीने की एक बेटी है। राहुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

