फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 9 जुलाई। जिले के आपराधिक मुकदमों का विवरण एवं पुलिस के गुड वर्क की घटनाओं का विवरण निम्न प्रकार है।
कोतवाली फतेहगढ़
1- अभियुक्त विपिन यादव पुत्र राजवीर यादव निवासी फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादी के पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित आवास से सोने के आभूषण एवं 10,000 रुपये नगद चोरी कर लेने के संबंध में वादी उ0नि0 शुभम त्रिवेदी पुत्र रमेशचन्द्र त्रिवेदी की तहरीर पर मु0अ0सं0 216/26 धारा 305A बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कमालगंज
1- अभियुक्त वीरेश पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम कल्लू नगला थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने तथा पुलिस की जवाबी कार्यवाही में घायल होने के संबंध में प्र0नि0 रामसहाय सिंह की तहरीर पर मु0अ0सं0 201/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के कब्जे से तमंचा 315 बोर, कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
2- अभियुक्त देवेन्द्र उर्फ अंगद पुत्र जगदीश राजपूत निवासी ग्राम कल्लू नगला थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर एवं 2 जिन्दा कारतूस बरामद होने के संबंध में उ0नि0 सुभाषचन्द्र की तहरीर पर मु0अ0सं0 202/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
3- अभियुक्तगण रणवीर सिंह पुत्र जयपाल निवासी ग्राम नगरिया गहलवार थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डण्डों से मारपीट करने, हंसिया फेंककर हमला करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी श्री शक्तिमान पुत्र जयपाल की तहरीर पर मु0अ0सं0 203/26 धारा 115(2)/352/351(2)/131 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
4- अभियुक्त आलोक पुत्र अमरनाथ उर्फ भूरे निवासी ग्राम कैथल नगला नोली थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज द्वारा वादी की नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 204/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
5- अभियुक्तगण दलवीर सिंह यादव पुत्र रामनारायण सिंह निवासी ग्राम बांके पुरवा थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 2 नफर व 2 व्यक्ति नाम-पता अज्ञात द्वारा वादी के भाई के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डण्डों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी राहुल पुत्र महेश निवासी ग्राम कुँवरपुरा थाना कमालगंज की तहरीर पर मु0अ0सं0 205/26 धारा 115(2)/352/351(3)/118(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कम्पिल
1- अभियुक्त सत्यभान पुत्र नरेश निवासी ग्राम रूदायन थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 20 अदद देशी शराब के पव्वे नाजायज बरामद होने के संबंध में उ0नि0 दिनेश कुमार की तहरीर पर मु0अ0सं0 131/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना नवाबगंज
1- अभियुक्ता आशा देवी पत्नी नरवेश सिंह निवासिनी ग्राम बबना थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ के संबंध में मिथ्या अभियोग पंजीकृत कराने के संबंध में उ0नि0 अभिलाख सिंह की तहरीर पर मु0अ0सं0 195/26 धारा 22 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत।
2- अभियुक्त अमित ठाकुर पुत्र सर्वेश कुमार निवासी मैन बाजार कस्बा व थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादिनी के साथ छेड़छाड़ करने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 196/26 धारा 74 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कादरीगेट
1- अभियुक्तगण
श्रीमती नितिन पत्नी अजय निवासिनी सनियामऊ थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज आदि 7 नफर व 2-3 महिलाएं नाम-पता अज्ञात द्वारा वादी व उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, 15 हजार रुपये छीन लेने तथा स्कूटी क्षतिग्रस्त करने के संबंध में वादी अशोक कुमार पुत्र रामभरोसे निवासी आवास विकास थाना कादरीगेट की तहरीर पर मु0अ0सं0 167/26 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/324(4)/304(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत।
कोतवाली मोहम्मदाबाद
1- अभियुक्तगण तुलसीराम पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम जाजपुर गोवा थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 18 नफर द्वारा एक राय होकर वादी के भाई के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डण्डा व फावड़ा से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी जगन्नाथ पुत्र गब्बर सिंह की तहरीर पर मु0अ0सं0 230/26 धारा 191(2)/191(3)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत।

