फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 जुलाई। जिले के अपराधिक मुकदमें एवं पुलिस के गुड वर्क की घटनाओं का विवरण निम्न प्रकार है।
थाना कमालगंज
1- अज्ञात अभियुक्त द्वारा पिक-अप वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के पिता की मोटरसाइकिल में टक्कर मारने, जिससे उनकी मौके पर मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में वादी अंकित कुमार पुत्र श्याम प्रकाश निवासी गढ़िया कच्छपुरा थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज की तहरीर पर मु0अ0सं0 208/26 धारा 281/106(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2- अभियुक्त गोलू ठाकुर पुत्र रामप्रताप निवासी ग्राम बसा नगला थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादी के घर में घुसकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करना, विरोध करने पर मारपीट करना एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी रमेशचन्द्र कठेरिया पुत्र घासीराम निवासी ग्राम नगला जोध थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 209/26 धारा 333/115(2)/352/351(2) बीएनएस व 3(1)ध/3(2)VA एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
3- अभियुक्त अमित पुत्र हरविलास निवासी ग्राम सदरियापुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी के साथ जबरदस्ती छेड़खानी करना, साड़ी उतारना तथा वादिनी व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 211/26 धारा 76/115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
4- अभियुक्तगण राहुल पुत्र नामालूम निवासी ग्राम सिधौंली थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद व 3 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर लोहे की रॉड से मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी सत्यवीर पुत्र निर्मल सिंह निवासी ग्राम नगला टीका थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज की तहरीर पर मु0अ0सं0 210/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
5- अभियुक्त बदन सिंह पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम नगरिया देवधरापुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 212/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
6- अभियुक्त रवि पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम नगरिया देवधरापुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 213/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली फतेहगढ़
1- अभियुक्तगण अन्जू पुत्री सियाराम निवासी नौनमगंज थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद आदि 5 नफर द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत वादी के पुत्र की हत्या कर देने के सम्बन्ध में वादी राजकुमार पुत्र स्व0 दिवारीलाल निवासी नगला नैन थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 217/26 धारा 103(1)/61(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत।
थाना मऊदरवाजा
1- अभियुक्तगण अंकित सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी ग्राम सरैया थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी, उसके पति एवं पुत्री के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी श्रीमती लता देवी पत्नी अमरपाल सिंह निवासी ग्राम सरैया थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 253/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2- अभियुक्त रिषभ शर्मा पुत्र सर्वेन्द्र शर्मा उर्फ पप्पू निवासी ग्राम महलई थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 254/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कम्पिल
1- अज्ञात अभियुक्तगण 4 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा वादी की पत्नी से झाले, मंगलसूत्र, अंगूठी, पर्स, ₹1500 नगद एवं रियलमी C-15 मोबाइल लूट लेने के सम्बन्ध में वादी राजवीर पुत्र तुलाराम शाक्य निवासी वार्ड नं0 01 मोहल्ला चिनघटपुर थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 132/26 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना जहानगंज
1- अभियुक्तगण अरबाज पुत्र फजीर अहमद निवासी ग्राम पतौंजा थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 5 नफर द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाना तथा शिकायत करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने के सम्बन्ध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 135/26 धारा 137(2)/61(2)/352 बीएनएस व 3(1)द/3(1)ध/3(2)VA एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कादरीगेट
1- अभियुक्तगण आदित्य पाल सिंह पुत्र नामालूम निवासी दनियापुर तहसील व थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 2 नफर द्वारा धोखाधड़ी कर वादिनी से 31 लाख रुपये ऐंठ लेने, रुपये वापस न करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी श्रीमती अनीता गोयल पत्नी अभिषेक गोयल निवासी एफ-24 पटेल नगर, थाना सिहानी गेट कमिश्नरेट गाजियाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 169/26 धारा 316(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोटः-थाना सिहानी गेट कमिश्नरेट गाजियाबाद से स्थानान्तरित ।
थाना शमसाबाद
1- अभियुक्तगण सुरजीत पुत्र रामवरन निवासी ग्राम गढ़िया महमदपुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 8 नफर द्वारा एक राय होकर वादी व उसके परिजनों के साथ लात-घूसों एवं लाठी-डण्डों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी भीकम सिंह पुत्र स्व0 रामबक्श निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 121/26 धारा 191(2)/115(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना अमृतपुर
1- अज्ञात अभियुक्त द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के पुत्र की कार में टक्कर मारने, जिससे वादी के पुत्र की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में वादी वासुदेव पुत्र बनवारीलाल निवासी मोहल्ला भरतवाल थाना कोतवाली मैनपुरी जनपद मैनपुरी की तहरीर पर मु0अ0सं0 91/26 धारा 281/125B/106(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली कायमगंज
1- अभियुक्तगण अरान पुत्र गुलजार निवासी मोहल्ला चिलाका कस्बा व थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़े जाने तथा कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते एवं ₹2040 नगद बरामद होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 178/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना राजेपुर
1- अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की पत्नी का अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध में वादी सन्दीप पुत्र रामप्रताप निवासी ग्राम भरखा थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 120/26 धारा 140(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत।

