फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 जुलाई। सड़क के गड्ढे के कारण महिला माया देवी की मौत हो गई। माया देवी थाना जहानगंज के ग्राम रुनी चुरसाई निवासी महेश चंद्र राजपूत की 50 वर्षीय पत्नी थी। माया की बेटी बीमार थी माया बेटी को देखने के लिए छोटे बेटे राहुल के साथ बाइक से अलीगंज की ओर जा रही थी।
जब बाइक अलीगंज मार्ग के ग्राम खरसुलिया के निकट से गुजर रही थी उसी समय सड़क के गड्ढे के कारण माया बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। सर के बल गिरने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे एंबुलेंस से सीएससी अलीगंज ले जाया गया, डॉक्टर ने माया को मृत घोषित कर दिया। माया की मौत पर उसके बेटे एवं बेटियां बिलखती रहे माया का पति पंजाब में नौकरी करता है।

