फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 28 जुलाई। कमालगंज थाना क्षेत्र में ग्रामीण पप्पू यादव की हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। पप्पू थाना कमालगंज के ग्राम सबासी गंगापार निवासी विक्रम सिंह का 45 वर्षीय पुत्र था। गांव वालों ने आज सुबह पप्पू का शव ग्राम बसैकापुर जाने वाले रास्ते पर हरिशंकर के खेत की मेड़ पर पड़ा देखा। पप्पू की आंख के पास घाव देखा गया शरीर पर अन्य कोई जहिरा चोट नहीं थी। अनुमान लगाया गया की गला घोटकर पप्पू की हत्या कर दी हत्या की गई शव को लाकर डाला गया है। पप्पू ने पड़ोसी गांव धीरपुर में रहने के लिए कमलेश शर्मा के मकान के निकट जगह खरीदी है। पप्पू रोज की तरह खरीदी गई जगह पर चारपाई डालकर सोए थे। 
सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाने के दरोगा हाकिम सिंह एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरोगा हाकिम सिंह ने पप्पू के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पप्पू की हत्या किए जाने के कारण का पता नहीं चला।

