दूध में मक्खी गिरने की डांट से युवती ने लगाई फांसी: पिता ने अपना सिर फोड़ा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 1 अगस्त। दूध में मक्खी गिर जाने पर पिता के डांटे जाने पर युवती शैफाली ने फांसी लगाकर जान दे दी। शैफाली कोतवाली मोहम्मदाबाद के मोहल्ला अवंती बाई नगर निवासी श्रीराम हबूडा की 19 वर्षीय पुत्री थी। आज सुबह दूध में मक्खी गिर जाने पर श्रीराम ने शैफाली को डांट दिया। श्रीराम दूध बेचने डेयरी चले गए पत्नी सरिता घरेलू काम कर रही थी घर में छोटी बहन सोनाली मौजूद थी। करीब 9.15 बजे शैफाली छत के कुंडे में दुपट्टे का फांसी का फंदा डालकर लटक गई। शैफाली को फांसी पर लटका देखकर शैफाली ने शोर मचाया, आवाज सुनकर उसके मौसा राधेश्याम, शिवाजी नगर निवासी बबलू पठान कमरे में पहुंचे।

शैफाली को तुरंत ही फांसी से उतार कर तखत पर लिटाया गया गले से फंदा निकाल गया। बुलाए जाने पर डॉक्टर ने शैफाली को मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। जब घटना की जानकारी पिता श्रीराम को ही तो उन्होंने बेटी की मौत में दोषी मानकर शराब का नशा किया और नशे के दौरान अपना सिर फोड़ लिया। श्रीराम ने आरोप लगाया की बेटी शैफाली की राधेश्याम एवं बबलू पठान ने पिटाई की है जबकि सरिता ने इस प्रकार की घटना से साफ इनकार किया। इसी शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने श्रीराम का डाक्टरी परीक्षण कराया। शैफाली की मौत पर उसकी मां सरिता, बहन सोनाली भाई आदित्य, अविनाश आदि परिवार की महिलाएं बिलखती रही। शैफाली चार भाइयों में सबसे बड़ी थी सूचना मिलने पर सीओ अजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने मौके पर जाकर घटना के बारे में जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, दरोगा अखिलेश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराया। राधेश्याम श्रीराम के ही पड़ोस में रहते हैं जबकि बबलू पठान की परचून की दुकान है।

error: Content is protected !!