अरुण हुडा का हत्यारा पिस्तौल सहित गिरफ्तार: घटना में प्रयोग की गई कार बरामद।

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 30 जुलाई। कादरी गेट थाना पुलिस ने काफी प्रयास करके अरुण हुडा के हत्यारे को पिस्टल सहित सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोनू उर्फ कर्मवीर पुत्र नरेन्द्र डागर निवासी ग्राम धतीर थाना गदपुरी जिला पलवल (हरियाणा) व एक बाल अपचारी को नाजायज पिस्टल मैगजीन, 32 बोर सहित व 7 जिंदा कारतूस 32 बोर, 3340 रुपये नगद तथा घटना में प्रयोग की गई कार मारुती सुजूकी फ्रांक्स बिना नम्बर प्लेट सहित बरामद कर ली है। अभियुक्त सोनू उर्फ कर्मवीर व बाल अपचारी ने पूंछताछ करने पर पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को फर्रुखाबाद मे अरुण हुड्डा का मर्डर हुआ था।

उसका मर्डर रोहित पुत्र हरिचन्द्र व रंजीत पुत्र रघुवीर उर्फ लीलू निवासीगण दयालपुर, बल्लभ गढ जिला फरीदाबाद (हरियाणा) ने करवाया था। रंजीत और रोहित ने पहले से ही अरुण हुड्डा को मारने का प्लान बनाया था। रोहित और अरुण में पहले किसी बात को लेकर गाली गलौज हो चुकी थी, इसलिये दोनो एक दूसरे से दुश्मनी मानते थे। रोहित ने रंजीत के चाचा के लड़के अमित पुत्र दलवीर से पहले ही एक पिस्टल 43 हजार रुपयों में ली थी। जब रोहित को पता चला कि अरूण कही घूमने गया है, तब उसका पीछा करते करते फर्रुखाबाद पहुंचे और वहां मौका पाकर साहिल ने गोली मारकर अरूण की हत्या कर दी।

बाल अपचारी ने बताया मैने रोहित के कहने पर उसको अपनी कार दे दी थी । मुझसे गलती हो गई मुझे माफ कर दीजिए। गुड वर्क करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कपिल कुमार चौधरी, उप निरीक्षक अरविन्द यादव, उप निरीक्षक हरिकेश कुमार, सिपाही अक्षय कुमार,
आकाश, पंकज कुमार, सुरेन्द्र पाल शामिल रहे।

मालूम हो की 27 जुलाई को पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट फरीदाबाद निवासी अरुण हुड्डा की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेआम हत्या की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हरियाणा के जनपद फरीदाबाद थाना चंदावली के दयालपुर निवासी सुरेंद्र सिंह का 32 वर्षीय पुत्र अरुण पत्नी राखी व 2 वर्षीय बेटे जयंत के साथ 24 जुलाई को कार नम्बर एचआर 29 बीसी/ 2742 द्वारा यात्रा के लिए निकला था।
अरुण जनपद बनारस से फर्रुखाबाद होकर आगरा जा रहा था। वह रात करीब 9 बजे पांचाल घाट पुलिस चौकी के निकट पेट्रोल पंप के पास पंकज चौहान किराना स्टोर के पास रुका था।

अरुण कोल्ड ड्रिंक एवं बच्चे के लिए चॉकलेट लेने के लिए किराना स्टोर पर पहुंचा। उसी समय पीछा करते आए सफेद कार सवार युवक वहां पहुंचे युवकों ने नजदीक से अरुण को 2 गोली मारी। गोली लगने से अरुण दुकान पर ही गिर गया था, हमलावर कार से मसेनी चौराहे की ओर भाग गए।

error: Content is protected !!