सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय को तबादले पर विदाई

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 30 जुलाई। आज रात क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय के स्थानांतरण के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसपी ने क्षेत्राधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनहितैषी कार्यों की प्रशंसा की तथा नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!