फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 जुलाई। राजनीति में तरक्की की उम्मीद करना तो ठीक है लेकिन खुली आंखों से सपना देखने से फजीहत भी हो सकती है। राघवेंद्र यादव खास व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट डालकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया कि सचिन यादव को भाजपा की टिकट मिल गई है। समर्थकों ने इस बकबास पर पर बेहद खुशी जताई है जबकि विरोधियों ने जबरदस्त तंज कसा है। कहा गया है कि जिन सचिन यादव को पिता व बाबा राजेंद्र सिंह यादव को सम्मान दिलाने वाली समाजवादी पार्टी के साथ विश्वास घात किया वह भाजपा के साथ भी क्या गद्दारी नहीं कर सकते हैं? सचिन को याद दिलाया गया कि उनको समर्थकों सहित सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वर्ष 2014 में पार्टी से निकाल दिया था। जब वह सपा के अधिकृत प्रत्याशी पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के विरुद्ध एमपी का निर्दलीय चुनाव लड़े थे।
मालूम हो कि सपा ने वर्ष 2013 में सचिन यादव को सांसद प्रत्याशी घोषित कर दिया था। अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने सचिन का जबरदस्त विरोध किया था। सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने प्रयास करके सचिन का टिकट कटवाकर रामेश्वर यादव को टिकट दिलवाई थी। लेकिन चुनाव में पहली बार मैदान में उतरने वाले मुकेश राजपूत एमपी का चुनाव जीत गए थे। सचिन यादव उर्फ लव की पहचान उनके पिता पूर्व विधायक एवं मंत्री रहे नरेंद्र सिंह यादव तथा बहन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोनिका यादव के छोटे भाई के रूप में है। बसपा सरकार में प्रमुख सचिव रहे नेतराम जाटव से रिश्तेदारी हो जाने के कारण उनके पास धन की कोई कमी नहीं है। वह धन के बल पर ही भाजपा की टिकट हासिल करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं इसी प्रयास के दौरान सचिन यादव ने परसों ही पिता व बहन के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी से भेंट की थी।
सचिन यादव ने क्षेत्र में वाहवाही लूटने के लिए सैकड़ों लोगों को हरिद्वार की मुफ्त यात्रा कराई है। जिला पंचायत की ठेकेदारी में एक ही समाज के ठेकेदारों का प्रभाव रहा जिन्होंने विकास करके हाल में मोटी कमाई की है। निष्ठावान भाजपाइयों को को ठेकेदारी में तवज्जो नहीं दी गई जिसके कारण भाजपाई चाहते हैं कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव करने वालों को जिला पंचायत तक की टिकट नहीं मिलनी चाहिए। सोशल मीडिया पर समर्थक कौशलेंद्र प्रताप ने हौसला बढ़ाया कि सचिन भाई जिंदाबाद, सुरजीत राजपूत ने कहा है कि बहुत-बहुत बधाई हो। हरदीप यादव ने तंज कसा कि सुशील शाक्य, आकाश ठाकुर ने भी कटाक्ष किया कि जो लोग पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार चुके हैं वह पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते, फिर बीजेपी से उम्मीद करें। मोहम्मद फैजान मुकीम शाह ने दावा किया कि इनको टिकट नहीं मिलेगी यह जीत भी नहीं पाएंगे। आरपी सिंह यादव ने दुआ की की एक बार विधायक बने आप।

