फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 जुलाई। कमालगंज थाना पुलिस ने बीती रात हरनाथ सिंह यादव उर्फ पप्पू के दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन की रंजिश में वारदात की गई थी। ग्राम सवासी निवासी अनुरुद्ध यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मेरे पिता हरनाथ सिंह ने आज से लगभग 4 या 5 वर्ष पूर्व गांव के कैलाश चन्द्र शर्मा पुत्र खान सहाय से 6 विसे जमीन खरीदी थी जो ग्राम धीरजपुर मे रोड किनारे स्थित है। जिस समय मेरे पिता द्वारा जमीन खरीदी थी। उस समय जमीन की कीमत बहुत कम थी वर्तमान समय मे उसकी कीमत ज्यादा हो गयी है। जमीन की कीमत बढ़ने के कारण कैलाश चन्द्र जमीन को वार वार वापस मांग रहा था। तथा कह रहा था कि अगर जमीन वापस नही कर रहे हो तो वर्तमान समय मे जमीन की कीमत दो। 
मेरे पिता द्वारा जमीन वापस नही की थी इसी रंजिश से
दिनांक 27 जुलाई समय करीब 10 बजे मेरे पिता ग्राम धीरजपुर मे कैलाश की मढैया के पास अकेला पाकर उनके साथ कैलाशचन्द्र शर्मा व धीरपुर निवासी नीलेन्द्र पुत्र धीरेन्द्र उर्फ नारद आये। नीलेन्द्र ने आज से 15 व 20 दिन पहले मे पिता से झगडा किया था। उसी कारण उपरोक्त लोगों ने मेरे पिता के साथ लाठी डंडो से मारपीट की जिससे मेरे पिता की मौत मौके पर हो गयी। मेरे पिता के शव को छिपाने के उद्देश्य से उपरोक्त लोगों द्वारा गांव धीरजपुर व सवासी 4 सौ 5 सो मीटर दूर खेतों में फेंक दिया। थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर उनके हमराही ने दोनों हत्यारों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पप्पू की हत्या के मामले में पुलिस लाइन के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी।

