कैंट क्षेत्र के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों की हड़ताल: वेतन एवं ईपीएफ को लेकर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 जुलाई। फतेहगढ़ कैंट क्षेत्र में हीट इन फीट (Heat In Feet) कंपनी के माध्यम से कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने वेतन व ईपीएफ जमा न होने तथा लंबित बोनस के भुगतान की मांग को आज काम बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। मंगलवार को सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से धरने पर बैठे, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई।

कर्मचारियों का कहना है कि कई महीनों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है, करीब 10 माह से ईपीएफ की राशि जमा नहीं की गई है और पिछले वर्ष का बोनस भी अभी तक नहीं मिला है। इससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं कर्मचारी जुलाई का महीना होने की वजह से बच्चों को फीस के भी पढ़ रहे हैं लाले। कुछ लोगों की तो यह स्थिति है फीस न जमा होने की वजह से बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेग रही। कर्मचारियों का कहना है अगर हमारी बात को नहीं सुना गया तो यह आंदोलन विकराल रूप में हो जाएगा।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
(रिपोर्ट कमल केके)

error: Content is protected !!