बेटे ने पत्थर मार कर मार डाला वृद्ध मां को: हमले में भाई व बहन घायल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 जुलाई। उत्तेजित बेटे ने पत्थर मार कर वृद्ध मां नन्ही देवी को मार डाला। इस घटना में गांव में सनसनी फैल गई। आपसी मारपीट में हमलावर व उसकी बहन भी घायल हुई है। यह दर्दनाक हादसा थाना शमशाबाद के ग्राम खुडना वैध में आज सुबह हुआ है। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र को राजेश कुमार द्विवेदी एवं थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी ने मौके पर जांच पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने मीडिया को बताया की पीआरबी को आज सुबह 8:30 बजे घटना की जानकारी मिली। मां बेटे में हुए झगड़े के दौरान महिला की आई चोटों से मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने एफबीडी न्यूज को बताया कि ग्राम खुडना वैध निवासी स्वर्गीय दुलारे तेली के 25 वर्षीय पुत्र पंकज ने आज सुबह अपनी 55 वर्षीय वृद्ध मां नन्ही देवी के साथ झगड़ा किया और उनके ऊपर पत्थर से हमला किया। जिससे नन्ही देवी की मौके पर ही मौत हो गई बाद में आपसी मारपीट में पंकज एवं उसकी 20 वर्षीय बहन कुमारी सुषमा भी घायल हो गई। गांव वालों ने घायल पंकज को पड़कर एंबुलेंस से इलाज के लिए भिजवाया जबकि पुलिस ने घायल सुषमा को उपचार के लिए सीएससी शमशाबाद भिजवाया। थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया की पंकज का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है उसका 3 साल से इलाज चल रहा है। वह बीमारी के कारण बीते तीन दिनों से गांव वालों के साथ भी अकारण मारपीट कर रहा था।

error: Content is protected !!