नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 अगस्त। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा स्वाधीनता दिवस पर नगर में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। आज मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने आगामी 15 अगस्त शनिवार शहर में निकलने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की समीक्षा बैठक रेलवे रोड के अनंत होटल में हुई। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे ने सभी जिला के पदाधिकारी एवं समस्त जनपद के कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि यात्रा को सुचारू रूप से निकालने के लिए 50 वालंटियर नियुक्त किए जाएंगे। तिरंगा यात्रा में भारत माता की सुंदर जीवंत मूर्ति देखने को मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में है भाई भाई इस नारे को इस तिरंगा यात्रा में बुलंद किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर लल्ला वर्मा ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए भारत माता की जय घोष की, उन्होंने कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचने का निर्देश दिया। विगत 4 वर्षों से लगातार अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन 15 अगस्त को फर्रुखाबाद शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकालता आ रहा है। हर वर्ष यात्रा विराट स्वरूप भव्य स्वरूप लेती जा रही है संगठन के प्रति विश्वास फर्रुखाबाद जनपद की जनता बढ़ता चला जा रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सावन मिश्रा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा देते हुए यात्रा की पृष्ठभूमि तय की।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष आशुतोष अग्निहोत्री राजीव यादव जिला सचिव अभिनव कटियार संजीव सिंह चौहान नगर महामंत्री मनीष यादव बढ़पुर ब्लॉक उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा बढ़पुर ब्लॉक महामंत्री फरमान खान जिला बढ़पुर ब्लॉक सचिव अनुराग शाक्य जिला सचिव सौरव शाक्य मैनपुरी जनपद से जिला सचिव शिव प्रताप सिंह एटा जनपद से जिला उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला युवा नेता शिवम वर्मा सत्यम वर्मा, बढ़पुर ब्लॉक सचिव विनीत शाक्य तथा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!