सांसद देवेश शाक्य ने भाजपा सरकार को हटाने को हाथ उठवाये

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 अक्टूबर 26। सपा सांसद देवेश शाक्य ने आज संकिसा महोत्सव में भाजपा सरकार को हटाने के लिए माहौल बनाया। सांसद श्री शाक्य ने कहा कि बौद्ध नगरी संकिसा की भूमि से प्यार होने के कारण एवं तथागत के आशीर्वाद से संसद तक पहुंच गए हैं। बुद्ध पर आस्था होने के कारण ही वह वर्ष 1991 से यहां आ रहे हैं वह अपने बड़े भाई दिवंगत विनय शाक्य के कारवां को बढ़ाने के लिए दिन रात लगे हैं।

दिखावा के लिए बौद्ध का अनुयाई दर्शाने वाले नेताओं की आलोचना की। वोट चोरी की चर्चा करते हुए कहा कि आप लोग अपने वोट के अधिकार को पहचाने और भाजपा सरकार को हटाने के संकल्प के लिए दोनों हाथ उठवाये।

error: Content is protected !!