स्वामी प्रसाद मौर्य बोले: योगी सरकार ने महोत्सव की भीड रोकने का पाप किया

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 25अक्टूबर 26। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज संकिसा में आरोप लगाया कि योगी सरकार ने बुद्ध महोत्सव की भीड़ रोकने का पाप किया है, इसके बावजूद अपार भीड़ जुड़ी है। श्री मौर्य ने संकिसा में जन सैलाब उमड़ने पर बौद्ध अनुयायियों को बधाई देते हुए कहा कि योगी सरकार ने तरह-तरह की साजिश कर संकिसा में भीड़ रोकने का प्रयास किया है। इसके बावजूद फर्रुखाबाद के अलावा कन्नौज एटा इटावा मैनपुरी आदि जनपदों के लाखों लोग आ गए हैं पुलिस ने बेरीकेटिंग लगाकर कार्यक्रम को फीका करने का प्रयास किया है और रास्ता भी भड़काया है।

श्री मौर्य आरोप लगाया कि योगी सरकार की तिकड़म के बावजूद लाखों की भीड़ आई है। संकिसा के सभी बुद्ध विहार व सड़क भीड़ से पट गई है, बुद्ध के चाहने वालों की लंबी लाइन होती जा रही है। श्री मौर्य ने अप्प दीपो भव संदेश का उल्लेख करते हुए कहा की शिक्षा के माध्यम से ही अच्छे बुरे में अंतर का ज्ञान हो पाता है, दुनिया में बुद्ध को मानने वालों की संख्या नंबर वन पर पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों जनपद फतेहपुर के खेत की खुदाई में बुद्ध की 12 फीट की प्रतिमा मिली है और अक्सर बुद्ध की प्रतिमाएं मिलती हैं। अन्य किसी धर्म के की प्रतिमाएं नहीं निकलती। उन्होंने कहा कि तथागत से नफरत करने वाले भी बुद्ध का नाम लेते हैं भारत में बुद्ध की अनदेखी करने वाले प्रधानमंत्री भी विदेश में जाकर बुद्ध का गुणगान करते हैं।

श्री मौर्य ने कहा की विश्व के 149 देश के लोग बुद्ध के रास्ते पर चल रहे हैं। जहां बुद्ध पैदा हुए ज्ञान प्राप्त किया और निर्वाण को प्राप्त हुए वहां बुद्ध के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास करने के बावजूद भी बुद्ध को नहीं मिटा पाए, दुनिया की खुदाई में बुद्ध ही बुद्ध मिलते हैं विश्व ने बुद्ध को धर्मगुरु माना है। चंद्रगुप्त मौर्य ने अखंड भारत की नींव रखी थी जबकि सम्राट अशोक ने अखंड भारत का निर्माण किया, सम्राट अशोक के समय अफगानिस्तान बलूचिस्तान नेपाल पाकिस्तान वर्मा आदि अनेकों दीप भारत में थे। आज भारत खुद एक हिस्सा बचा है गद्दारों ने देश को बांट दिया।

उन्होंने आवाहन किया कि हम लोग मिलकर फिर अखंड भारत बनाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि 84000 बनवाए गए बुद्ध स्तूप कहां चले गए बुद्ध के दर्शन विचार व मूर्तियों को खत्म करने का प्रयास किया लेकिन बुद्ध नए रूप में देखते हैं। सोने की चिड़िया कहलाने वाला देश गरीब हो गया है। उन्होंने कहा की महोत्सव में भीड़ रोकने वालों को कुचल दिया जाएगा अब भारत बौद्ध में होता जा रहा है। उन्होंने दावा किया की बद्रीनाथ, केदारनाथ, जगन्नाथपुरी, रामेश्वर त्रिपति बालाजी मंदिर बौद्ध मठ थे जिनका धर्म के ठेकेदारों ने हिंदू मठ में बदल दिया, समय आने पर इन लुटेरों को भागने तक का समय नहीं मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि बौद्ध गया पर भी मनुवादियों की नजर लग गई जिस पर कब्जा करना चाहते हैं। श्री मौर्य ने कहा की संकिसा में धम्म यात्रा के दौरान भी अवरोध पैदा करने का प्रयास किया जाता है समय आने पर सभी बाधाओं को दूर किया जाएगा।

error: Content is protected !!