ग्राहक के जेवर चुराने वाला धुलाई केंद्र मालिक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 30 अक्टूबर 26। राजेपुर थाना पुलिस ने ग्राहक के चोरी के जेवरात बरामद कर धुलाई केंद्र मालिक हनीफ को गिरफ्तार कर लिया हैं। हनीफ पुत्र अली मोहम्मद थाना कादरी गेट के ग्राम सोता बहादुरपुर निवासी है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम अदिउली निवासी वासुदेव सिंह 28 अक्टूबर को थाना राजेपुर के शांति ढाबा जमापुर के पास में हनीफ धुलाई केंद्र पर अपनी काले रंग की KIA कार धुलाई के लिये दी थी। उन्होंने धुलाई से पहले कार में रखा बैग बाहर निकाल लिया, जिससे लैपटाप निकाल करके गूगल मीट अटेंड करने के बाद बैग को पास खड़ी बाइक पर रख दिया। अशोक सिंह धुलाई हो जाने के बाद कार से अपने भाई के साथ वहां से चले गए।

जब मीटिंग खत्म हुई तब उन्होंने देखा तो वहां बैग नहीं था तो उन्हें ध्यान आया कि बैग वही धुलाई केंद्र पर भूल गए। वह तुरंत ही करीब 30 मिनट में वापस धुलाई केंद्र गए। धुलाई केंद्र मालिक हनीफ ने बैग दे दिया, बैग को चैक करने पर बैग में मौजूद एक सोने का गले का हार, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल व अन्य सामान उसमें नही मिला जो चुरा लिया गया। वासुदेव सिंह ने जेवर चोरी के मामले में वाहन केंद्र मलिक हनीफ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को हनीफ पर ही चोरी करने का संदेह था, कड़ी पूछ-ताछ किए जाने पर हनीफ ने चोरी के वारदात कबूल कर ली।

हनीफ ने चोरी किए गए जेवरात के अलावा अन्य सामान क1 सोने का गले का हार 2. सोने की 2 अंगूठी,1 जोडी चाँदी की पायलें, लेनेवो का लेपटॉप चार्जर, डायरी व पेन, चाबी एवं टाईटन की गोल्डेन जनानी घडी पुलिस को सौंप दी। हनीफ ने पुलिस को बताया जब कार धुलाई करके वहाँ से चली गयी थी तो कार मालिक का बैग वही छूट गया था। अंदर ले जाकर बैग खोल कर देखा जिसमें हमें कीमती सामान व सोने चांदी के आभूषण देखकर मेरी नीयत खराब हो गयी। हनीफ ने लालच के कारण अपने ऊपर चोरी का ठप्पा लगा लिया है ऐसा व्यक्ति धुलाई के दौरान वाहनों के कीमती पुर्जे भी बदल सकता है।

error: Content is protected !!