गंगा में छलांग लगाने वाली छात्रा का शव मिलने से कोहराम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 30 अक्टूबर 26। पांचाल घाट स्थित गंगा नदी में छलांग लगाने वाली छात्रा खुशी राजपूत का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। हाईस्कूल में पढ़ने वाली खुशी थाना कादरी गेट के मोहल्ला गंगानगर कॉलोनी निवासी श्रीमती मीनाक्षी राजपूत की 15 वर्षीय पुत्री थी थाना कमालगंज के ग्राम महरुपुर निवासी स्वर्गीय सुमित राजपूत की पत्नी मीनाक्षी राजपूत 13 वर्षीय पुत्री अराध्या व पुत्र अंश के साथ गंगानगर में किराए पर रहकर बच्चों को पढ़ा रही है। खुशी 24 अक्टूबर को दिन के 1.30 बजे घर से ट्यूशन पढ़ने की जानकारी देकर गई थी।

बताया जाता है कि खुशी ने शाम करीब से 6.30 बजे पांचाल घाट के पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। गोताखोर बीते दिनों से खुशी को गंगा नदी में तलाश कर रहे थे। खुशी का शव बरगदिया घाट के निकट गंगा नदी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने सबका पोस्टमार्टम कराया है, पुलिस की जांच में पता चलेगा की खुशी ने क्यों आत्महत्या की है।

error: Content is protected !!