धूमधाम से मनाया गया कठेरिया समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 1 नवंबर 26। कठेरिया समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में मेधावी छात्र-छात्राओं का पंचम सम्मान समारोह नवभारत सभा भवन में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि बृजेश कुमार कठेरिया, अति विशिष्ट अतिथि केपी सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, रघुवीर सिंह कठेरिया, अजीत सिंह कठेरिया, कुलदीप कठेरिया आदि ने तथागत बुद्ध एवं अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलदीप सिंह कठेरिया ने त्रिशरण का पाठ कराकर सामूहिक रूप सभी लोगों को पंचशील ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि विधायक किशनी बृजेश कुमार कठेरिया ने कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षित करके उनका भविष्य बनाएं।

उन्होंने समाज के लोगों को राजनीति में भागीदारी के लिए आने वाले पंचायत चुनाव में जोरदारी से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया। अति विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत अपर आयुक्त सहकारिता केपी सिंह ने समाज के संपन्न लोगों से अपील की कि वह आपस में धन एकत्र कर गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दिलाये। जिला अध्यक्ष रमेश चंद कठेरिया, महामंत्री रामनिवास कठेरिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉक्टर अजय कुमार सिंह, समिति के महामंत्री राजेश सिंह कठेरिया, श्रीमती नीलम कठेरिया, धर्मेंद्र कुमार कठेरिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बृजेश वर्मा आदि लोगों ने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट रहकर संगठन को और मजबूत करने का आवाहन किया।

समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने स्नातक के 20 इंटर के 30 एवं हाईस्कूल के 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं डिक्शनरी भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का फूल मालाओं एवं पंचशील पहनाकर सम्मानित किया उनको मोमेंटो भी भेंट किए गए। समारोह का संचालन जिला अध्यक्ष रमेश सिंह कठेरिया एवं अशोक कुमार कठेरिया ने किया जबकि अध्यक्षता रघुवीर सिंह कठेरिया ने की। समारोह में सभी लोगों को भोजन कराया गया।

error: Content is protected !!